सुशांत सिंह राजपूत

Card image cap

सुशांत सिंह राजपूत

नाम :सुशांत सिंह राजपूत
उपनाम :गुड्डू
जन्म तिथि :21 January 1986
(Age 34 Yr. )
मृत्यु की तिथि :14 June 2020

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री।
जाति राजपूत
धर्म/संप्रदाय सनातन
व्यवसाय अभिनेता
स्थान पटना, बिहार, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 6.0 (फ़ीट में)
वज़न लगभग 70 (किग्रा में)
शारीरिक माप छाती का आकार – 42, कमर का आकार – 32, बाइसेप का आकार – 15, (इंच में)
आँखों का रंग गहरे भूरे रंग
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता - कृष्ण कुमार सिंह
माता - स्वर्गीय उषा सिंह

भाई-बहन

भाई- गुलशन
बहनें- मीतू सिंह, नीतू सिंह, प्रियंका सिंह, श्वेता सिंह कीर्ति

पसंद

स्थान नॉर्वे, न्यूजीलैंड
भोजन राजमा चावल, आलू पराठा, चिकन, झींगा मछली, झींगे
खेल टेनिस
गीत मेरे दिल में आज क्या है
अभिनेत्री ईशा शेरवानी, तब्बू, जेनिफर लॉरेंस
अभिनेता शाहरुख खान, जेम्स डीन, रयान गोसलिंग, कियानू रीव्स, डेनियल डे-लुईस

सुशांत सिंह राजपूत (21 जनवरी 1986 - 14 जून 2020) एक भारतीय अभिनेता थे। राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी । उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा "किस देश में है मेरा दिल" (2008) था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख/अभिनीत भूमिका थी।

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फ़िल्म काय पो छे! से की। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया। 2016 की फ़िल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया। अभिनय के अलावा वे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि Sushant4Education में भी सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके अलावा वे कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों के भी संस्थापक थे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है ।

प्रारम्भिक जीवन

इनका जन्म पटना में कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ था। इनका पैतृक घर पटना जिले में है। उनके पिता एक सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी हैं और पटना में बिहार राज्य हथकरघा निगम में काम करते हैं। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसका उपनाम गुलशन था। इनकी बहनों में से एक, मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उनके अनुसार, 2003 में उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और अभियान्त्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया। वे भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। थियेटर और नृत्य में शामिल होने का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आईं और उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चार वर्ष के कोर्स में से सिर्फ तीन वर्ष पूरे कर उसे छोड़ दिया।

विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय में रुचि रखते थे तथा वे बैरी जॉन की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे, यहीं से सुशांत के मन में अभिनय में करियर बनाने का विचार आया।

2005 में उन्हें 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला।

व्यक्तिगत जीवन

राजपूत छह साल के लिए अपनी पवित्र रिश्ता की सह-कलाकार अंकिता लोखंडे के साथ प्रचारित रिश्ते में थे। 2016 में वे दोनों अलग हो गए।

अभिनय के अलावा सुशांत खगोल शास्त्र तथा खगोलभौतिकी में भी रुचि रखते थे। उन्होंने कुछ प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित कंपनियों की भी स्थापना की जिसमें वे सह-निदेशक भी थे।

निधन

सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को दिन में मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार उनके निधन का कारण आत्महत्या बताया गया,[6] और बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से अवसाद में थे। उनकी मृत्यु के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और इसके तहत कई लोगों से पूछताछ हुई। उनकी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण "दम घुटना" बताया गया।

उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके प्रशंसक सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार इस मामले में किसी षड़यंत्र होने की आंशका है। हालाँकि महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच से साफ़ इनकार किया। उनकी मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद 28 जुलाई को उनके पिता केके सिंह ने पटना के एक थाने में सुशांत की कथित महिलामित्र रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रवर्तन निदेशालय ने भी संज्ञान लेकर इस मामले में धन के संदिग्ध लेनदेन को लेकर अपनी जांच शुरू की। 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में अधिवक्ता तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफ़ारिश को स्वीकार कर लिया है। इस पर सीबीआई ने 6 अगस्त को केंद्र से अधिसूचना मिलने बाद रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर केस की जांच शुरू की। रिया चक्रवर्ती द्वारा इस केस को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने हेतु दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को, बिहार में दर्ज केस को सही ठहराते हुए फैसला सुनाया कि सीबीआई ही इस केस की जांच करेगी। इस मामले में मादक पदार्थों के उपयोग को लेकर 26 अगस्त को स्वापक नियंत्रण ब्युरो (एनसीबी) ने रिया समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया।

8 सितंबर को एनसीबी ने सुशांत की मौत की जांच से जुड़े एक ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इससे पहले एनसीबी इस ड्रग केस में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 9 लोगों को हिरासत में ले चुकी थी।

3 अक्टूबर को सीबीआई द्वारा जांच में सहयोग के लिए गठित की गई एम्स दिल्ली की टीम के प्रमुख, डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या का मामला है।

टीवी कार्यक्रम

  • 2008–2009: किस देश में है मेरा दिल - प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
  • 2009–2011: पवित्र रिश्ता - मानव दामोदर देशमुख के रूप में
  • 2010–2010: ज़रा नचके दिखा - (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
  • 2010–2011: झलक दिखला जा 4 - प्रतिभागी के रूप में

फ़िल्में

सालशीर्षककिरदारटिप्पणी
2013काय पो छे!ईशान भट्ट 
शुद्ध देसी रोमांसरघु राम 
2014पीकेसरफ़राज़ यूसुफ़ 
2015डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शीब्योमकेश बक्शी 
2016एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीमहेंद्र सिंह धोनी 
2017राब्ताजिलान/शिव कक्कड़ 
2018वेलकम टू न्यू यॉर्कस्वयं 
केदारनाथमनसूर ख़ान 
2019सोनचिड़ियालखन सिंह "लखना" 
छिछोरेअनिरुद्ध सिंह "अन्नी" 
ड्राइवसमर 
2020दिल बेचारामैनीअंतिम फ़िल्म, रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया।
Tags : Entertainment
Readers : 40 Publish Date : 2023-03-25 06:33:01