ऋषभ पंत

Card image cap

ऋषभ पंत

नाम :ऋषभ राजेंद्र पंत
जन्म तिथि :04 October 1997
(Age 26 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

जाति कुमाउनी ब्राह्मण
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय क्रिकेटर (बल्लेबाज, विकेटकीपर)
स्थान रूड़की, उत्तराखंड, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.7 फ़ीट
वज़न लगभग 65 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 40 इंच, कमर: 30 इंच, बाइसेप्स: 14 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : राजेंद्र पंत (2017 में निधन)
माता : सरोज पंत

पसंद

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर
अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान

ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिनका जन्म रुड़की, उत्तराखंड में हुआ है। इनका पैतृक निवास 'पिथौरागढ़' जनपद के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गाँव में है। ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। पंत  मुख्यतः बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं। इनके और भी रिकॉर्ड है।

इन्हे भारत का 'गिलक्रीस्ट' कहा जाता है ये अपनी बिस्फोटक बल्लेबाजी के लिऐ जाने जाते हैं, खिलाड़ी खेलता अच्छा है लेकिन शॉट चयन गलत हो जाता है!इशा नेगी इन पर एकतरफा मोहब्बत है।

ऋषभ पंत अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 22 अक्तूबर 2016 को 2016–16 की रणजी ट्रॉफी में की थी। और लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत 24 दिसंबर (दिसम्बर) 2015 को 2015–16 विजय हजारे ट्रॉफी में की थी।

ऋषभ पंत जिन्हें पहली बार भारत के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में जगह दी गयी। ऋषभ पंत को टी20 सीरीज के लिए पंत को बल्लेबाज के तौर पर चुना गया. वेस्टइंडीज में हो रहे इस मैच में ऋषभ को महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर चुना गया है

2022 में श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत ने बेंगलुरु टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया, ऋषभ पंत ने सिर्फ 28 बॉल में फिफ्टी जड़ी और कपिल देव के कई साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया |

इसकेअलावा पंत सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी है | उन्होंने ये रिकॉर्ड 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में  बनाया था |

प्रारंभिक और निजी जीवन

ऋषभ पंत का जन्म रूड़की , उत्तराखंड , भारत में राजेंद्र पंत और सरोज पंत के घर हुआ था। 12 साल की उम्र में, पंत सप्ताहांत के दौरान सोनेट क्रिकेट अकादमी में तारक सिन्हा के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए अपनी मां के साथ दिल्ली जाते थे। वह और उनकी माँ मोती बाग के एक गुरुद्वारे में रुके क्योंकि उनके पास शहर में उपयुक्त आवास नहीं था।

सिन्हा ने पंत को अंडर-13 और अंडर-15 क्रिकेट खेलने के लिए राजस्थान जाने का सुझाव दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पंत को उनके गुरु ने एक बेहतर बल्लेबाज बनने की उम्मीद में अपनी पूरी बल्लेबाजी तकनीक में सुधार करने का निर्देश दिया था। उनका निर्णायक मोड़ तब आया जब वह असम के खिलाफ दिल्ली के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे थे । पंत ने अपनी पहली पारी में सर्वाधिक 35 रन बनाए थे और फिर दूसरी पारी में 150 रन बनाए, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण पारी थी।

1 फरवरी 2016 को, 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान , पंत ने नेपाल के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया , जो इस स्तर पर सबसे तेज़ था।

अप्रैल 2017 में कार्डियक अरेस्ट के कारण ऋषभ के पिता की मृत्यु हो गई।

घरेलू कैरियर

पंत ने 22 अक्टूबर 2015 को 2015-16 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अगले महीने 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में पदार्पण किया ।

2016-17 रणजी ट्रॉफी में , महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलते हुए , पंत ने एक पारी में 308 रन बनाए, और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

8 नवंबर 2016 को, पंत ने झारखंड के खिलाफ दिल्ली के मैच में , केवल 48 गेंदों में,  रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज़ शतक बनाया ।

फरवरी 2017 में, पंत को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का कप्तान नामित किया गया था । उन्होंने गौतम गंभीर का स्थान लिया , जिन्होंने दिल्ली को पिछले सीज़न के फाइनल में पहुंचाया था। दिल्ली के कोच भास्कर पिल्लई ने कहा कि पंत को भविष्य के लिए तैयार करना एक "आम सहमति का निर्णय" था।

14 जनवरी 2018 को, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच 2017-18 जोनल टी20 लीग मैच में , पंत ने 32 गेंदों में 100 रन बनाकर ट्वेंटी 20 मैच में दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाया।

इंडियन प्रीमियर लीग

ऋषभ पंत ने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से अभी तक पंत दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का प्रदर्शन इतना ज्यादा जबरदस्त रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की।

अपने IPL करियर में अभी तक ऋषभ पंत ने 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 35.26 की औसत और 149.80 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2292 रन बनाए हैं। इस बीच पंत ने अपने करियर में 14 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। ऋषभ पंत का IPL में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन रहा। ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट में अपना डेब्यू साल 2018 में किया था। आपको बता दें कि 2017 में टी 20 फॉर्मेट के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले पंत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया। अभी तक अपने टेस्ट करियर में ऋषभ पंत ने 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.26 की औसत से 1358 रन बनाए हैं। इस बीच पंत ने 4 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं। ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन रहा है।

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 में दिल्ली के कप्तान के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया थे. आईपीएल 2022 के नौ मैचों में पंत ने 33.43 का औसत और 149.04 के अच्छे स्ट्राइक-रेट से 234 रन बनाए थे.

Readers : 52 Publish Date : 2023-10-11 06:35:27