ईशान किशन

Card image cap

ईशान किशन

नाम :ईशान किशन
उपनाम :पॉकेट डायनमो
जन्म तिथि :18 July 1998
(Age 25 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

जाति भूमिहार ब्राह्मण
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर (विकेटकीपर, बल्लेबाज)
स्थान पटना, बिहार, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.6 फ़ीट
वज़न लगभग 60 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 38 इंच, कमर: 30 इंच, बाइसेप्स: 12 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : प्रणव कुमार पांडे (बिल्डर)
माता : सुचित्रा सिंह

भाई-बहन

भाई : राज किशन (पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर)

इशान किशन एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर जो झारखंड के लिए खेलतें है। २२ दिसंबर २०१५ को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है। किशन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

ईशान का जन्म पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है वह पेशे से बिल्डर है। ईशान का जन्म एक भूमिहार परिवार में हुआ। ईशान के भाई राज ने, उसे क्रिकेट को अपने कैरियर के रूप में आगे बढ़ाने में उसका समर्थन किया। इनके कोच संतोष कुमार के अनुसार, उसकी प्रतिभा मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते है।

ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से गहरा नाता है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान का पैतृक आवास है। ईशान की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थी। रिटायरमेंट के बाद दादी ने नवादा में ही अपना घर बना लिया। वहीं उनके माता-पिता दवा व्यवसाय से जुड़े रहे। बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए।

हाल में ईशान ने पटना में आलिशान घर बनाया है। दादा इलाहाबाद से कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2008-09 में गया जिले में बिहार अंडर-16 के खिलाड़ियों का चयन हो रहा था। चयन समिति के अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के वरीय स्वतंत्र पत्रकार रवि सिंह थे जिन्होनें पहली बार ईशान किशन का चयन कर उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा से जोड़ा था।

घरेलू कैरियर

6 नवंबर 2016 को, किशन ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए , जिससे प्रतियोगिता में झारखंड के लिए एक खिलाड़ी के रूप में एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। वह 2017-18 रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 484 रन और 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में नौ मैचों में 405 रन के साथ झारखंड के लिए अग्रणी रन-स्कोरर थे ।

अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी टीम में नामित किया गया था ,  उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में शतक बनाया था। फरवरी 2019 में, 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में , उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद शतक बनाया । अगले मैच में, मणिपुर के खिलाफ, उन्होंने टूर्नामेंट में बैक-टू-बैक शतकों का रिकॉर्ड बनाते हुए नाबाद 113 रन बनाए ।

अगस्त 2019 में, उन्हें 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड की टीम में और अक्टूबर में उसी प्रतियोगिता के लिए इंडिया ए टीम में नामित किया गया था। फरवरी 2021 में, 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दिन , किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 173 रन बनाए , जो 422 के रिकॉर्ड स्कोर का हिस्सा था।

अंतरराष्ट्रीय कैरियर

2022 में श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने टी-20 मुकाबले में 56 बॉल खेलीं और 89 रन बनाए थे जिसके वजह से वो, टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से एक पारी में बतोर विकेट कीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम होगया है |

आईपीएल कैरियर

इंडियन प्रीमियर लीग में इन्होंने साल २०१६ में गुजरात लॉयन्स के लिए हुए शुरुआत की थी और २०१७ तक इसी टीम के लिए खेले थे लेकिन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा और अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में इन्होंने महज १७ गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

2022 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में ईशान किशन को [[मुम्बई इंडियन्स] ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Readers : 53 Publish Date : 2023-10-10 07:16:00