मायावती

Card image cap

मायावती

नाम :कुमारी मायावती दास
उपनाम :बहनजी, कुमारी मायावती, आयरन लेडी मायावती
जन्म तिथि :15 January 1956
(Age 67 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए.), एलएलबी, बी.एड.
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय भारतीय राजनीतिज्ञ
स्थान नई दिल्ली, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.2 फ़ीट
वज़न लगभग 80 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : प्रभु दास
माता : राम रति

भाई-बहन

भाई : आनंद कुमार

मायावती एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, और चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है। वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जो भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्गों - बहुजनों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और पान्थिक अल्पसंख्यकों के जीवन में सुधार के लिए सामाजिक परिवर्तन के एक मंच पर केन्द्रित है। वह भारत में अनुसूचित जाति की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। 1997 में और 2002 में वह भारतीय जनता पार्टी के बाहरी समर्थन के साथ मुख्यमंत्री थीं, दूसरी बार 26 अगस्त 2003 तक केवल एक साल के लिए भाजपा के समर्थन वापस लेने के कारण।

व्यक्तिगत जीवन

मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली के हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता, प्रभु दास, गौतम बुद्ध नगर में एक डाकघर कर्मचारी थे। मायावती के 6 भाई एवं 2 बहनें हैं। उन्हें "बहन जी" के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कालेज से कला में स्नातक की। 1976 में उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से बी॰एड॰ और 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एल॰एल॰बी॰ की पढ़ाई की।

राजनीति में प्रवेश से पूर्व वे दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षण कार्य करती थी। इसके अलावा वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्षाओं के लिये अध्ययन भी करती थी।

राजनीति में प्रवेश

सन् 1977 में कांशीराम के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने एक पूर्ण कालिक राजनीतिज्ञ बनने का निर्णय ले लिया। कांशीराम के संरक्षण के अन्तर्गत वे उस समय उनकी कोर टीम का हिस्सा रहीं, जब सन् 1984 में बसपा की स्थापना हुई थी।1989 में इन्होने लोकसभा के चुनाव में पहली जीत हासिल की जहा यह बिजनौर सीट से खडी हुई और भारी मतों से जीता इसके बाद इन्होने 1994 में भी लोकसभा का चुनाव जीता । इस चुनाव मायावती जी को लोगो  के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई थी।

राजनैतिक जीवन

  • 1989:बिजनौर लोकसभा (सु) उत्तर प्रदेश से संसद सदस्य निर्वाचित।
  • 1994: उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित।
  • 1995 :प्रथम भारतीय दलित महिला के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायावती एक मजबूत स्तम्भ है। आप के द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का कार्य काल निम्नवत रहा।

  • 3 जून 1995–18 अक्टूवर 1995
  • 21 मार्च 1997–20 सितम्बर 1997
  • 3 मई 2002–26 अगस्त , 2003
  • 13 मई 2007–6 मार्च 2012
Readers : 58 Publish Date : 2023-09-19 04:05:10