भगवंत मान

Card image cap

भगवंत मान

नाम :भगवंत मान
जन्म तिथि :17 October 1973
(Age 50 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा बैचलर ऑफ कॉमर्स (प्रथम वर्ष)
जाति जट्ट
धर्म/संप्रदाय सिख धर्म
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय हास्य अभिनेता, अभिनेता, राजनीतिज्ञ
स्थान सतौज, संगरूर जिला, पंजाब, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : मोहिंदर सिंह (एक सरकारी स्कूल में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत)
माता : हरपाल कौर

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

इंदरप्रीत कौर (पूर्व पत्नी), डॉ गुरप्रीत कौर (डॉक्टर)

बच्चे/शिशु

बेटा : दिलशान मान
बेटी : सीरत कौर मान

भाई-बहन

बहन : मनप्रीत कौर (बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब में पंजाबी शिक्षिका के रूप में काम करती हैं)

पसंद

खेल हॉकी, टेनिस, बास्केटबॉल
गायक गुरदास मान, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले

भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से २०१४ के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की, लेकिन बाद में मनप्रीत काँग्रेस में शामिल हो गए तथा भगवंत आम आदमी पार्टी में आ गए।

जीवन

भगवन्त का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महा विध्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।

भगवन्त मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी | राजनीति में आने से पहले भगवन्त मान को आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखा होगा | वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे | वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं |

7 जुलाई 2022 को भगवन्त मान शादी के बन्धन में बन्ध गये हैं | डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई है | यह मान की दूसरी शादी है | पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था | दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे | उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं | गुरप्रीत कौर भगवन्त मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 जुलाई 2022 को अपनी नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद मान का यह पहला अमृतसर दौरा था। मान ने स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका। दो सिख ग्रन्थियों ने नव दम्पती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया। मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है।

भगवन्त मान का वैवाहिक जीवन और बच्चे

  • भगवन्त मान की दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम इन्द्रप्रीत कौर है, जिनसे उनका तलाक हो गया। और वह अमेरिका में रहती है।
  • उनके दो बच्चे भी। एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम दिलशन मान है और उसकी जन्मतिथि 21 दिसम्बर 2004 (उम्र 17 साल; 2021 तक) है और उनकी बेटी का नाम सीरत कौर है जिसका जन्म 21 मई 2001 को हुआ था (उम्र 21 साल; 2022 तक)।
  • भगवन्त मान की दूसरी पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। दोनों ने 07 जुलाई 2022 को शादी की।

राजनीतिक कैरियर

मान मई 2014 से पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं | 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. मार्च 2014 में, मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की | 2019 आम चुनावों में मान को संगरूर से लगातार दूसरी बार जीत मिली. वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे |

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है | उनका यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में हुआ | उन्होंने 48 साल की उम्र में शपथ ली जिसके कारन वह पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं

भगवंत मान ने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव धुरी से लड़ा था जहां उनकी  58,206 वोटों से ऐतिहासिक जीत हुई थी। दरअसल, पंजाब में वोटिंग से पहले 15 फरवरी को पंचायत आजतक हुई थी। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों शामिल हुए थे इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मान साहब कम से कम 51 हज़ार वोटों से जीतेंगे | इस दौरान केजरीवाल ने एक कागज पर लिखकर दिया था कि चन्नी साहब दोनों सीट हार रहे हैं |

कमेडियन सफ़र

वर्षएल्बमरिकोर्ड लेबल
2013कुल्फी गरम गरम 2अमर ऑडियो
2009जस्ट लाफ बाकी माफऍम सिरीज
2007हास हास केटी-सीरीज़
2005भगवंत मान मोस्ट वांटेडक्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स
2004की मैंने झूठ बोलाटी-सीरीज़
2003सावधान! आगे भगवंत मानटी-सीरीज़
2002भगवंत मान फुल स्पीडटी-सीरीज़
2001भगवंत मान नॉन-स्टॉपटी-सीरीज़
2001भगवंत मान हाज़िर होटी-सीरीज़
2000सद्दी बिली शानू मियांटी-सीरीज़
2000भगवंत मान 420सन म्यूज़िक
1999लल्लू करे क्वालियाँटी-सीरीज़
1998गुस्ताखी माफ़ीटी-सीरीज़
1997रुकावट का खेद हैटी-सीरीज़
1997खारियां-खारियांटिप्स
1996कुर्सी रानीटिप्स
1995जगदे रहोपेरिटोन
1995दक्का स्टार्टटी-सीरीज़
1995पंज दुनी वीहटी-सीरीज़/ऍमटीएल/एएमसी
1994कोको दे बच्चे
मम्मी डैडी मुर्दाबाद
टी-सीरीज़
एएमसी यूनाइटेड स्टेट्स
1994बोल मदारी बोलपेरिटोन
1994मिठियां मिर्चाटी-सीरीज़
एमटीएल कनाडा
1993कुल्फी गरमा -गरमटी-सीरीज़
एमटीएल कनाडा
1992गोबी दीऐ कँचीऐ वपारनेक्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शन्स

फ़िल्मी सफ़र

  • 1994 तबाही
  • 1995 नैन प्रीतो दे
  • 1996 सुखा
  • 1998 “मैं माँ पंजाब दी”
  • 2001 सिकंदरा
  • 2007 अपना
  • 2010 एकम - मिट्टी का बेटा
  • 2010 सुखमनी - जीवन के लिए आशा
  • 2011 हीरो हिटलर इन लव
  • 2014 मोगा से मेलबर्न वाया चंडीगढ़
Readers : 75 Publish Date : 2023-10-16 05:39:47