पुष्कर सिंह धामी

Card image cap

पुष्कर सिंह धामी

नाम :पुष्कर सिंह धामी
जन्म तिथि :16 September 1975
(Age 48 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी (2002)
जाति ठाकुर
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
स्थान पिथौड़ागढ़, उत्तराखण्ड, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.7 फ़ीट
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : शेर सिंह धामी
माता : विष्णा देवी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

गीता धामी

बच्चे/शिशु

बेटा : उनके दो बेटे हैं

पुष्कर सिंह धामी भारत के एक राजनेता हैं जो उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में कदम रखा और एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे. लखनऊ में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक होने की उपलब्धि उनके खाते में दर्ज है | पुष्कर सिंह धामी एबीवीपी के यूपी प्रदेश महासचिव भी रहे. 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद वह सीएम भगत सिंह कोश्यरी के ओएसडी रहे | 2002 से 2008 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे.

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप मे चुना, उन्होंने उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप मे सपथ ली |

सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु - ३२ वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (१० वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश

राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड

(2010-2012)

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (2016 से अब तक) वर्तमान मै 12वे तथा युवा मुख्यमंत्री है ।

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2012- 2017 )

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2017 -2022 )

2022 में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत कर विधायक बने कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने एक बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा से 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए हैं ऐसे में प्रदेश की जनता के हित को देखते हुए वह अपनी सीट से इस्तीफा दे देंगे ।

पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ सकते हैं मई 2022 में चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें पुष्कर सिंह धामी चुनाव जीत गए और उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान फिर से मिली

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड (2016 से अब तक )

2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से लेके अभी तक वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं | 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद, बीजेपी के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर मुहर लगी |

हालांकि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मे उन्हें खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार का सामना करना पड़ा . वे 6951 मतों से हारे.

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें ।

उत्तराखंड बने सिरमौर देवभूमि उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर 1 राज्य बने ।

Readers : 61 Publish Date : 2023-10-18 04:18:25