लालकृष्ण आडवाणी

Card image cap

लालकृष्ण आडवाणी

नाम :लालकृष्ण आडवाणी
जन्म तिथि :08 November 1927
(Age 95 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा कानून में स्नातक
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय भारतीय राजनीतिज्ञ
स्थान करांची, ब्रिटिश भारत, (वर्तमान पाकिस्तान में),

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 73 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालों का रंग सफ़ेद (अर्ध गंजा)

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : किशनचंद डी आडवाणी
माता : ज्ञानी देवी

वैवाहिक स्थिति Widower
जीवनसाथी

स्वर्गीय कमला अडवाणी

बच्चे/शिशु

पुत्र : जयंत आडवानी
पुत्री : प्रतिभा अडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी, (जन्म: 8 नवम्बर 1927) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी।

भारतीय जनता पार्टी के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है उसमें सबसे आगे की पंक्ति का नाम है लालकृष्ण आडवाणी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा। कुल मिलाकर पार्टी के आजतक के इतिहास का अहम अध्याय हैं लालकृष्ण आडवाणी।

जीवन वृत्त

आठ नवंबर, 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची में लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ था। उनके पिता श्री के डी आडवाणी और माँ ज्ञानी आडवाणी थीं। विभाजन के बाद भारत आ गए आडवाणी ने 25 फ़रवरी 1965 को 'कमला आडवाणी' को अपनी अर्धांगिनी बनाया। आडवाणी के दो बच्चे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी की शुरुआती शिक्षा लाहौर में ही हुई पर बाद में भारत आकर उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक किया। आज वे भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। गांधी के बाद वो दूसरे जननायक हैं जिन्होंने हिन्दू आंदोलन का नेतृत्व किया और पहली बार बीजेपी की सरकार बनावाई। लेकिन पिछले कुछ समय से अपनी मौलिकता खोते हुए नज़र आ रहे हैं। जिस आक्रामकता के लिए वो जाने जाते थे, उस छवि के ठीक विपरीत आज वो समझौतावादी नज़र आते हैं। हिन्दुओं में नई चेतना का सूत्रपात करने वाले आडवाणी में लोग नब्बे के दशक का आडवाणी ढूंढ रहे हैं। अपनी बयानबाज़ी की वजह से उनकी काफी फज़ीहत हुई। अपनी किताब और ब्लॉग से भी वो चर्चा में आए। आलोचना भी हुई।

राजनैतिक जीवन

वर्ष 1951 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। तब से लेकर सन 1957 तक आडवाणी पार्टी के सचिव रहे। वर्ष 1973 से 1977 तक आडवाणी ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष का दायित्व संभाला। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से 1986 तक लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के महासचिव रहे। इसके बाद 1986 से 1991 तक पार्टी के अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व भी उन्होंने संभाला।

1990 राम रथ यात्रा

इसी दौरान वर्ष 1990 में राम मन्दिर आंदोलन के दौरान उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकाली। हालांकि आडवाणी को बीच में ही गिरफ़्तार कर लिया गया पर इस यात्रा के बाद आडवाणी का राजनीतिक कद और बड़ा हो गया। 1990 की रथयात्रा ने लालकृष्ण आडवाणी की लोकप्रियता को चरम पर पहुँचा दिया था। वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है उनमें आडवाणी का नाम भी शामिल है।

पार्टी भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी तीन बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। आडवाणी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री की हैसियत से लालकृष्ण आडवाणी ने दायित्व संभाला। आडवाणी इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री रहे।

आडवाणी ने अभी तक के राजनीतिक जीवन में सत्ता का जो सर्वोच्च पद संभाला है वह है एनडीए शासनकाल के दौरान उपप्रधानमंत्री का। लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 1999 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेत़ृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री बने और फिर इसी सरकार में उन्हें 29 जून 2002 को उपप्रधानमंत्री पद का दायित्व भी सौंपा गया।

भारतीय संसद में एक अच्छे सांसद के रूप में आडवाणी अपनी भूमिका के लिए कभी सराहे गए तो कभी पुरस्कृत भी किए गए।

आडवाणी किताबों, संगीत और सिनेमा में ख़ासी रुचि रखते हैं।

लेख

माई कंट्री माई लाइफ लालकृष्ण आडवाणी की आत्मकथात्मक पुस्तक है। इस पुस्तक का विमोचन 19 मार्च 2008 को भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा किया गया था। पुस्तक में 1,040 पृष्ठ हैं और यह आडवाणी के जीवन की आत्मकथात्मक कहानियों और घटनाओं का वर्णन करती है। यह किताब नॉन-फिक्शन श्रेणी में बेस्ट सेलर बन गई। पुस्तक में 1900 से 2007 तक भारतीय राजनीति और भारत के इतिहास की घटनाओं का उल्लेख शामिल है।

  • As I See It: LK Advani's Blog Posts (2011). ISBN 978-8129118769.
  • My Country My Life (2008). ISBN 978-81-291-1363-4.
  • New Approaches to Security and Development (2003). (Paperback) ISBN 978-981-230-219-9.
  • A Prisoner's Scrap-Book (2002). (Hardcover) ISBN 978-81-88322-10-7.
  • Nazarband Loktantra (2016).(Hardcover)  ISBN 817315399X.
  • Drishtikon (2016).(Hardcover) ISBN 9789350481424
  • Rashtra Sarvopari. (2014).(Hardcover) ISBN 9789350485491
Readers : 72 Publish Date : 2023-07-04 06:20:38