दिग्विजय सिंह

Card image cap

दिग्विजय सिंह

नाम :दिग्विजय सिंह
उपनाम :दिग्गी राजा
जन्म तिथि :28 February 1947
(Age 77 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)
जाति खीची राजपूत
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
स्थान इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालों का रंग स्लेटी

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : राजा बलभद्र सिंह द्वितीय
माता : रानी अपर्णा कुमारी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

आशा दिग्विजय सिंह (1969 - मृत्यु 2013)​
अमृता राय (2015)

बच्चे/शिशु

बेटा : जयवर्धन सिंह (राजनीतिज्ञ)
बेटियां : मृणालिनी कुमारी, मंदाकिनी कुमारी, कर्णिका कुमारी (2016 में मृत्यु हो गई), मृदिमा कुमारी

भाई-बहन

भाई : लक्ष्मण सिंह (राजनेता)

दिग्विजय सिंह एक भारतीय राजनेता, मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद हैं, इसके पूर्व इस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे। लोकसभा चुनाव 2019 मे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये हैं।

शुरूआती जीवन

दिग्विजय सिंह का जन्म राघोगढ़ में सामंती परिवार में हुआ था। रघोगढ़, ग्वालियर राज्य के अधीन एक राज्य था। दिग्विजय सिंह ने प्राम्भिक शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से प्राप्त की । इसके बाद श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर से ही इंजीनियरिंग कि डिग्री प्राप्त की।

राजनैतिक जीवन

दिग्विजय सक्रिय राजनीति में १९७१ में आये, जब वह राघोगढ नगरपालिका अध्यक्ष बने। १९७७ में काँग्रेस टिकट पर चुनाव जीत कर रागोगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य बने। १९७८-७९ में दिग्विजय को प्रदेश युवा काँग्रेस का महासचिव बनाया गया। १९८० में वापस रागोगढ़ से चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय को अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री का पद दिया गया तथा बाद में कृषि विभाग दिया गया। १९८४, १९९२ में दिग्विजय को लोकसभा चुनाव में विजय मिली। १९९३ और १९९८ में इन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे कांग्रेस के महासचिव पद पर (२००४-२०१८) रहते हुए अनेक प्रदेशों का प्रभार संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल (प्रभार) में कांग्रेस ने कई राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन किए। असम, महाराष्ट्र कर्नाटक और राजस्थान में सरकारें बनीं तथा उत्तर प्रदेश, गोवा और बिहार में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ाने में उनका योगदान रहा। वर्तमान में वे राज्य सभा सांसद हैं।

Readers : 77 Publish Date : 2023-11-08 04:47:48