डॉ. रमन सिंह

Card image cap

डॉ. रमन सिंह

नाम :डॉ. रमन सिंह

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन
जाति राजपूत
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय राजनेता, डॉक्टर
स्थान कवर्धा, छत्तीसगढ़, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.10 फ़ीट
वज़न लगभग 75 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालों का रंग स्लेटी

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : विघ्नहरण सिंह ठाकुर
माता : सुधा सिंह

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

वीणा सिंह

बच्चे/शिशु

बेटा : अभिषेक सिंह
बेटी : अस्मिता सिंह

भाई-बहन

भाई : अशोक सिंह
बहन : इला कल्चुरी

रमन सिंह एक भारतीय राजनेता है और छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री थे । रमन सिंह १९९० और १९९३ में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् १९९९ में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। १९९९ और २००३ में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का भी पद संभाला। २००४ में हुये विधानसभा के चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने।

२००८ के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से सफलता पायी और राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वे 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गये।

जीवन परिचय

डॉ॰ रमन सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के वर्तमान कबीरधाम (कवर्धा) ज़िले के ग्राम ठाठापुर (अब रामपुर) में एक कृषक परिवार में 15 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। 1975 में आयुर्वेदिक मेडिसिन में बी.ए.एम.एस. की उपाधि प्राप्त की। रमन सिंह के परिवार में पत्नी वीना सिंह और दो बच्चे हैं।

राजनीतिक सफर

रमन सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के युवा सदस्य के तौर पर की थी। रमन सिंह 1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् 1999 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। वर्ष 1999 में हुए राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनावों में जीत मिलने के बाद उनके राजनैतिक कॅरियर को एक नया आयाम मिल गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें अपनी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री बनाया। 2003 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का पहला चुनाव होना निश्चित हुआ तो भारतीय जनता पार्टी में ऐसे व्यक्ति की तलाश हुई जो चुनावों से पूर्व के निर्णायक महीनों में पार्टी संगठन को गतिशील कर सके। संगठन क्षमता और सबको साथ लेकर चलने की दक्षता से संपन्न डॉ॰ रमन सिंह को यह दायित्व सौंपा गया। पहली बार भाजपा को छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली। एक दिसम्बर 2003 को छत्तीसगढ़ के इतिहास में भाजपा के विजय दिवस के रूप में दर्ज किया गया। डॉ॰ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद से वे अभी तक इस पद पर काबिज है। कुछ राजनीतिज्ञों के अनुसार वे २०१९ के आम चुनाव के पश्चात भाजपा प्रधान मंत्री हो सकते हैं।

Readers : 56 Publish Date : 2023-10-20 06:02:39