जस्टिन ट्रूडो

Card image cap

जस्टिन ट्रूडो

नाम :जस्टिन पियरे जेम्स ट्रूडो
जन्म तिथि :25 December 1971
(Age 51 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा पर्यावरण भूगोल में मास्टर डिग्री
धर्म/संप्रदाय रोमन कैथोलिकवाद
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
स्थान ओटावा, ओंटारियो, कनाडा,

शरीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 6.2 फ़ीट
आँखों का रंग नीला
बालों का रंग भूरा

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : पियरे ट्रूडो
माता : मार्गरेट ट्रूडो

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी सोफी ग्रेगोइरे
बच्चे/शिशु

बेटा: जेवियर जेम्स ट्रूडो और हैड्रियन ट्रूडो
बेटी: एला-ग्रेस मार्गरेट ट्रूडो

भाई-बहन

भाई: मिशेल ट्रूडो, एलेक्जेंडर ट्रूडो, काइल केम्पर
बहन: सारा एलिज़ाबेथ कॉइन, एलिसिया केम्पर

पसंद

भोजन एशियाई व्यंजन

जस्टिन पियरे जेम्स ट्रूडो (जन्म: २५ दिसम्बर ,1971) कनाडा के एक राजनेता, लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं।

जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह पहली बार पैपिनेउ के चुनावी क्षेत्र से 2008 में और फिर 2011 और 2015 में दुबारा चुने गये। उन्होंने लिबरल पार्टी से आलोचक के तौर पर युवा व बहुसंस्कृतिवाद, नागरिकता और प्रवासी मामले, स्नातक शिक्षा और युवा व पेशेवर खेल मंत्रालयों के कार्यो की समीक्षा की। अप्रैल 14, 2013 को जस्टिन कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता चुने गये। जस्टिन ट्रुडेउ अक्टूबर 19, 2015, के संघीय चुनावों में अपने दल को बहुमत की जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नामित हुए हैं। उन्होंने 4 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उसी समय उन्हें जीवन भर के लिये सम्मानसूचक नाम शैली द राइट ऑनरेबल से भी नवाजा गया। शपथ लेने पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हो जायेंगे। सबसे युवा (जो क्लॉर्क) हैं। साथ ही वो पहले ऐसे व्यक्ति बन जायेंगे जिनके पिता भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

2022 में, ओटावा शहर में और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीमा क्रॉसिंग पर ट्रक ड्राइवरों के विरोध के दौरान, ट्रूडो सरकार ने 52 वर्षों में पहली बार आपातकाल की स्थिति घोषित की। तब से, Justice Center for Constitutional Freedoms (संवैधानिक स्वतंत्रता के लिए न्याय केंद्र, JCCF) जैसे संगठनों ने सरकार द्वारा उठाए गए सत्तावादी बहाव की निंदा की है।

बचपन, परिवार और शिक्षा

ट्रूडो का जन्म ओटावा नागरिक अस्पताल, ओटावा, ओंटारियो में पूर्वाह्न ईएसटी 9:27 बजे पिता पियर ट्रूडो और माँ मार्गरेट ट्रूडो (née सिनक्लेयर) के यहाँ हुआ था। किसी निवर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय पैदा होने वाले यह दूसरे बालक थे। पहली ऐसी संतान जॉन ए. मैक्डोनाल्ड को मार्गरेट मैरी मैक्डोनाल्ड के रूप में हुई थी। ट्रूडो के छोटे भाई एलेक्ज़ेंडर ट्रुडेउ (जन्म दिसम्बर 25, 1973) और माइकल ट्रूडो (अक्टूबर 2, 1975 – नवम्बर 13, 1998) किसी प्रधानमंत्री के यहाँ पैदा होने वालों में तीसरे और चौथे क्रम पर आते हैं। ट्रूडो के दादा व्यवसायी चार्ल्स ट्रूडो और स्कॉटिश जेम्स सिनक्लेयर थे जो पूर्व प्रधानमंत्री लुईस सेंट लॉरेंट के मंत्रिमंडल में भूतपूर्व मत्स्य मंत्री रह चुके थे। वह मुख्यत: फ्रेंच-कनाडियाई, स्कॉटिश व अंग्रेज मूल से संबंधित हैं। उनकी नानी के कुछ पूर्वज सिंगापूर, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी रह चुके हैं। उनमें से एक स्कॉटिश विलियम फार्क़्युहर भी हैं जो औपनिवेशिक काल में सिंगापुर के एक प्रमुख नेता थे। विलियम की पहली पत्नी नोनियो क्लीमेंट एक फ्रेंच पिता और मलेशियाई माँ की संतान थीं। इन सब तथ्यों के आधार पर जस्टिन ट्रूडो कनाडा के पहले ऐसे प्रधानमंत्री भी माने जायेंगे जिनकी गैर-यूरोपीय वंशावली रह चुकी है।

ट्रूडो के माता-पिता 1977 में अलग हो गये और उन्के पिता 1984 में प्रधानमंत्री पद से सेवा निवृत हो गये थे। ट्रूडो के तीन सौतेले भाई-बहन काइल, एलीसिया और साराह हैं।

राजनीति से सन्यास लेने के बाद पियर ट्रूडो ने अपने बच्चों को मॉट्रियल में पाला। ट्रूडो ने कॉलेज जीन-डी-ब्रेब्युफ़ में शिक्षा ली जहाँ उनके पिता भी पढ चुके थे।

ट्रूडो के पास मैक्गिल विश्वविद्यालय से साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स की उपाधि और ब्रिकोवि से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री है। स्नातक के बाद उन्होंने वेस्ट प्वॉईंट ग्रे अकादमी और वैनकुअर के सर विंस्टन चर्चिल सेकन्ड्री स्कूल में एक फ्रेंच और गणित के शिक्षक के तौर पर कार्य किया। 2002 से 2004 तक उन्होंने मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय से अभियांत्रिकी की पढाई की।

वकालत

ट्रूडो ने अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कई सामाजिक न्याय के कार्यों को पूरा करवाने के लिये किया। दो साल पहले अपने भाई माइकल ट्रूडो की एक हिमस्खलन में मृत्यु के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर सन २००० में शीतकालीन खेलों में सुरक्षा के लिये कोकीन ग्लेसियर अल्पाइन आंदोलन चलाया। 2002 में ट्रुडेउ ने ब्रिटिश कोलम्बिया की सरकार के हिमस्खलन चेतावनी प्रणाली के लिये फ़ंड जारी करने से इंकार करने पर भारी विरोध किया था।

2005 में, वो एक प्रस्तावित $100-मिलियन जस्ता खदान के विरोध में लडे जिसके बारे में उनका मानना था की ये खदान नाहानी नदी को प्रदूषित कर देगी जो कि एक संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त एक विश्व विरासत स्थल है। उन्होंने कहा: "

यह नदी एक बेहद ही शानदार और जादुई जगह है। मैं नहीं कहता की जस्ता की खुदाई गलत है [...] लेकिन उसके लिए यह जगह ठीक नहीं है। यंहा यह करने के लिये बिल्कुल ही गलत काम है।

राजनीतिक शुरुवात

ट्रूडो ने किशोरावस्था से ही लिबरल पार्टी का समर्थन किया। 1988 के संघीय चुनावों में लिबरल दल के उम्मीदवार जॉन टर्नर के लिये प्रचार किया। दो साल बाद उन्होंने अपने विद्यालय में एक छात्र-सभा में कनाडा के संघीय ढांचे की वकालत की।

अपने पिता की मृत्यु के बाद ट्रूडो लिबरल पार्टी की गतिविधियों में और ज्यादा शामिल होने लगे। उन्हें 2006 के संघीय चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्हें दल से युवाओं को जोडने के लिये बने एक कार्य दल का अध्यक्ष बनाया गया।

2008–2013

प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने अक्टूबर 14, 2008 को संघीय चुनावों की घोषणा की जब ट्रूडो पैपिनेउ में पिछले एक वर्ष से चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव के दिन उन्होंने ब्लॉक क़्युबेकोइस के विवियन बार्बोट को नज़दीकी अंतर से हराया। चुनावी जीत के बाद ग्लोब एंड मेल के शीर्ष संपादक एडवर्ड ग्रीनस्पोन ने लिखा था कि ट्रूडो को कुछ अन्य सांसदों के साथ-साथ आने वाले प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में देखा जायेगा और इनके कार्यों की गहन समीक्षा होगी।

कंज़र्वेटिव पार्टी ने २००८ के चुनावों में बहुमत की सरकार बनाई और ट्रूडो संसद में आधिकारिक विपक्ष के सदस्य के तौर पर आये। कनाडा की चालीसवीं संसद में व्यक्तिगत प्रस्ताव पेश करने वाले के ट्रूडो पहले सांसद थे। इस प्रस्ताव में उन्होंने युवाओं के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना लाने की बात की थी। उनके इस प्रस्ताव को सभी पार्टियों ने स्वीकार किया और समर्थन दिया। बाद में उन्होंने वैनकुअर में आयोजित हुए लिबरल पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की अप्रैल 2009 में सह-अध्यक्षता की। सितम्बर 2010 में उन्हें युवा, नागरिकता व प्रवास मामलों के लिये अपने पार्टी की तरफ से आलोचक नियुक्त किया गया।

उन्होंने हैती के भूकम्प के बाद कनाडा द्वारा राहत कार्य बढाने की वकालत की और हैतियों के लिये प्रवास प्रक्रिया आसान बनाए जाने की मांग की। उन्के अपने चुनावी क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या हैती निवासियों की भी है।

ट्रूडो कनाडा के संघीय चुनाव में दोबारा पैपिनेउ से लिबरल पार्टी से सांसद चुने गये। हालांकि लिबरल पार्टी इस बार संसद में सिर्फ़ ३४ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गयी। इग्नैतिफ़ ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया उअर ट्रूडो के अध्यक्ष बनने की अफवाह फैलने लगी। टोरंटो के सांसद बॉब रे को कार्यवाहक चुनावों तक अध्यक्ष चुना गया। रे ने अपनी पार्टी से ट्रूडो को युवा व पेशेवर खेल मंत्रालय और स्नातक शिक्षा के आलोचक के पद के लिये चुना। ट्रूडो को पार्टी का रॉक स्टार कहा गया। चुनावों के बाद वह देश भर में पार्टी और चैरिटी सेवाओं के लिये अनुदान संचयन के लिये घूमते रहे।

व्यक्तिगत जीवन

ट्रूडो ने सोफ़ी ग्रेगोएर से पहली बार बचपन में मॉंट्रियल में मिले थे। ग्रेगोएर, ट्रूडो के भाई माइकल की सहपाठी थीं। बडे होने पर वह पुन: 2003 में एक दूसरे से मिले जब ग्रेगोएर एक टीवी प्रस्तोता बन चुकी थीं और उन्हें एक शो में ट्रूडो की मेहमान नवाजी का जिम्मा सौंपा गया था। ट्रूडो और ग्रेगोएर ने अक्टूबर 2004 में सगाई कर ली  और 28, 2005 को शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे हैं: ज़ैवियर जेम्स (जन्म, अक्टूबर 2007), एल्ला-ग्रेस मार्गरेट (फरवरी 2009) और हैड्रीन (जन्म, फरवरी2014).

चुनावी इतिहास

कनाडा के संघीय चुनाव, 2011: पैपिनेउ
दलउम्मीदवारमत%∆%   
 लिबरलजस्टिन ट्रूडो16,42938.41−3.06   
 न्यू डेमोक्रेटिकमार्कोस राधेमस12,10228.29+19.55   
 ब्लॉक क़्वेबेकोइसविवियन बोबोट11,09125.93−12.76   
 कंज़र्वेटिवशमा चोपड़ा2,0214.73−2.90   
 ग्रीनडैनी पोलीफ्रोनी8061.88−0.96   
 मार्क्सवादी–लेनिनवादीपीटर मैक्रीसोलोपोस2280.53    
 निर्दलीय1जोसेफ यंग950.22    
कुल वैध मत42,772100.0      
कुल अवैध मत588     
कुल मत43,330     
Source: Official Results, Elections Canada.
1 कम्युनिस्ट लीग
  

साँचा:कनाडा के संघीय चुनाव, 2008/पैपिनिउ

कनाडा की लिबरल पार्टी के नेतृत्व चुनाव, 2013
उम्मीदवारपहला मतपत्र
अंक*%मत%
जस्टिन ट्रूडो24,66980.181,38978.76
ज्वॉयस मर्रे3,13110.212,14811.76
मार्था हॉल फिन्डले1,7605.76,5856.37
मार्टिन कुचोन8162.61,6301.58
डेबोराह कोयेन2140.78330.81
कैरेन मैक्क्रिमॉन2100.77570.73
कुल30,800100.0104,552100.00

*हर संघीय चुनावी जिले के 100 अंक होते हैं, जिनका निर्धारण जिले में निर्वाचकों (वोटरों) द्वारा किया जाता है।

रंगदलउम्मीदवारमत%∆%खर्च
 लिबरलजस्टिन ट्रुडेउ26 29451.78+13.85-
 न्यू डेमोक्रेटिकऐन लगास डॉवसन13 24026.07-3.4
 ब्लॉक क़्युबेकोइसमैक्सिम क्लैवेउ6 19212.19-12.7
 कंज़र्वेटिवयुवोन वैडनेइस2 3764.68-0.36
 ग्रीनडैनी पोलीफ्रोनी1 4322.82+0.93
 स्वतंत्रक्रिस लॉयड5121.01
 र्हाइनोसेरसटॉमी गौडेट3240.64
 स्वतंत्रकिम वाल्ड्रोन1590.31
 मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्टपीटर मैक्रीसोपोलुस1440.28-0.25
 असंबद्धबेवर्ली बर्नार्डो1060.21
 कुल वैध मत/कुल खर्च 50 779 100.0100 $213,091.50
 अवैध मत  
 मतदान  
 वैध मतदाता 78,515   

स्त्रोत: Elections Canada

प्रकाशित पुस्तकें

  • जस्टिन ट्रूडो (अक्टूबर 20, 2014). Common Ground. हार्पर कोलीन्स कनाडा. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4434-3339-6. मूल से 6 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2015.
Readers : 32 Publish Date : 2023-04-10 05:07:50