प्रिंस विलियम

Card image cap

प्रिंस विलियम

नाम :विलियम आर्थर फिलिप लुइस
उपनाम :विल्स, ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज
जन्म तिथि :21 June 1982
(Age 41 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा एमए भूगोल
धर्म/संप्रदाय प्रोटोस्टेंट
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
व्यवसाय व्यवसायी, परोपकारी
स्थान सेंट मैरी अस्पताल, लंदन , इंग्लैंड,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 6.3 फ़ीट
वज़न लगभग 71 किग्रा
आँखों का रंग नीला
बालों का रंग स्लेटी (अर्ध-गंजा)

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार
माता : डायना, वेल्स की राजकुमारी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

कैथरीन मिडलटन (वि. 2011)​

बच्चे/शिशु

बेटा : कैम्ब्रिज के प्रिंस जॉर्ज
बेटी : कैम्ब्रिज की राजकुमारी चार्लोट

भाई-बहन

भाई : वेल्स के राजकुमार हेनरी

पसंद

रंग नीला
स्थान स्किली द्वीप
भोजन भुना चिकेन
खेल रग्बी
गायक एली गूल्डिंग

Index

विलियम, वेल्स के राजकुमार (विलियम आर्थर फ़िलिप लुइस), यूनाइटेड किंगडम एवं राष्ट्रमण्डल देशों के राजा चार्ल्स तृतीय एवं दिवंगत डायना के ज्येष्ठ पुत्र हैं। विलियम अपने पिता एवं यूनाइटेड किंगडम और राष्ट्रमण्डल देशों के सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं।

राजकुमार विलियम यूनाईटेड किंगडम के चार अलग-अलग विद्यालयों में पढ़े थे तथा इन्होंने अपनी कॉलेज डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रूज से प्राप्त करी। इन्होंने अंतराल वर्ष चिली, बेलीज़ तथा अफ़्रीकी राष्ट्रों में रह कर बिताया। अफ़्रीका में इन्होंने ज्यादातर समय कीनिया में बिताया जहाँ यह कई बार रहे तथा छुट्टियाँ मनाई। राजकुमार विलियम कीनियाई और तंजानियाई विश्विद्यालयों में स्वाहिली भाषा की शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं। 2006 में ये अपने छोटे भाई राजकुमार हैरी के साथ ब्लूज एण्ड रॉयल्स रेजिमेंट ऑफ़ हाउसहोल्ड कैवेलरी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए। 2009 में इनका तबादला रॉयल एयर फ़ोर्स में हो गया जहाँ इन्हें फ्लाईट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। इस पद पर रहते हुए इन्होंने सर्च एण्ड रेस्क्यू फ़ोर्स में पूर्णकालिक पायलट बनने के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाने का प्रिशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2010 में इन्होंने अपना समान्य तथा विशेष-प्रकार हैलीकॉप्टर प्रशिक्षण पूरा किया और वेल्स के आरएएफ वैली स्टेशन में न॰ 22 स्क्वाड्रन आरएएफ में शामिल हो कर वैस्टलैंड सी किंग हेलिकॉप्टर में सह-पायलट की भूमिका निभाते हुए खोज और बचाव दल में कार्य करने लगे।

राजकुमार विलियम ने 29 अप्रैल 2011 में अपनी लम्बे समय की प्रेमिका कैथरीन मिडलटन से वैस्टमिनस्टर एबी में विवाह किया। अपने विवाह से थोड़े समय पहले ही राजकुमार विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज, अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथिर्न और बैरन कैरिकफर्ग्स बना दिया गया था।

Readers : 82 Publish Date : 2023-09-28 04:51:17