कपिल शर्मा

Card image cap

कपिल शर्मा

नाम :कपिल शर्मा
उपनाम :टोनी, कप्पू
जन्म तिथि :02 April 1981
(Age 42 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा स्नातक
धर्म/संप्रदाय सनातन
व्यवसाय हास्य अभिनेता, कलाकार, उत्पादक तथा गायक।
स्थान अमृतसर, पंजाब, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 5.9 (फ़ीट में)
वज़न लगभग 80 (किग्रा में)
शारीरिक माप छाती: 40, कमर: 34, बाइसेप्स: 12 (इंच में)
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता - जितेंद्र कुमार पुंज (पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत)
माता- जनक रानी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी गिनी चतरथ
बच्चे/शिशु

बेटी- अनयरा शर्मा

भाई-बहन

भाई- अशोक कुमार शर्मा
बहन- पूजा शर्मा

पसंद

रंग सफ़ेद
स्थान लंदन
भोजन राजमा-चावल, आलू के परांठे
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
अभिनेता अक्षय कुमार

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ" , अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। द कपिल शर्मा शो एक भारतीय हास्य शो है, जो सोनी टीवी चैनेल पर कपिल शर्मा शो प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है।

पहले का जीवन

कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर , पंजाब, भारत में हुआ था। इनके पिता पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल थे और माँ जनक रानी एक गृहणी है। कपिल ने एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज ,अमृतसर से की है।

करियर

कपिल ने एमएच वन पर हंसते रहो हंसाते रहो कॉमेडी शो में काम किया इसके बाद इन्हें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपना पहला ब्रेक मिला। ये उन नौ रियलिटी टीवी शो में से एक है जिनको ये जीत चुके हैं। 2007 में ये इस शो के विजेता बने जिसमे इन्होंने 10 लाख की पुरस्कार राशि जीती।इसके बाद इन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर कॉमेडी सर्कस में भाग लिया।"Parvati Singhal, Kapil crown Comedy King". Siasat. 29 अगस्त 2010. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014. कपिल ने इसके सारे छः सीजन जीते। ये डांस रियलिटी शो झलक दिख लाजा (सीजन 6) होस्ट भी कर चुके हैं। और इन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां भी होस्ट किया। शर्मा ने उस्तादों के उस्ताद नामक शो में भी हिस्सा लिया।

2013 में शर्मा ने अपने प्रोडक्शन बैनर के9 प्रोडक्शन के अंतर्गत अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लांच किया जो एक बहुत बड़ा हिट साबित हुआ।कॉमेडी नाइट्स विद कपिल भारत का सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो है।

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर अवार्ड्स में शर्मा को एंटरटेनर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2013 से अमोल पालेकर द्वारा सम्मानित किया गया।

लोक सभा चुनाव 2014 में इन्हें दिल्ली चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली का ब्रांड अम्बेसेडर बनाया गया।

शर्मा ने 60वे फ़िल्म फेयर अवार्ड को करन जौहर के साथ को-होस्ट के रूप में होस्ट किया।  सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2014के चौथे सीजन में ये एक प्रेसेंटर थे। ये बैंक चोर नामक यशराज फिल्म्स की फ़िल्म से अपना फिल्मिंग डेब्यू करने वाले थे लेकिन बाद में इन्होंने ये फ़िल्म छोड़ दी। 17 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति के 8वे सीजन के पहले एपिसोड में इन्हें अतिथि के रूप में बुलाया गया। ये अपना फ़िल्म डेब्यू लीड के तौर पर अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फ़िल्म किस किसको प्यार करूँ से किया , जिसमें इनके अपोजिट अनेक हेरोइसन्स हैं।

कपिल शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ फिर छोटे परदे पर वापसी कर रहें हैं  इस शो में कपिल के साथ-साथ हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर और अली असगर भी नजर आएंगे.

2020 में, यह घोषणा की गई कि वह सोनी याय पर द हनी बनी शो नामक एक कॉमेडी शो में अभिनय करेंगे।

व्यंग्य शैली

इनकी व्यंग्य शैली हाज़िर जवाब और आशु-विनोद की है, यानि जो अवस्था हो उसी स्थान पर उसी संदर्भ में कोई मज़ाक करना। इनके विनोद में अश्लील शब्दों का प्रयोग कम होता है। कुछ चीज़े जो इनके व्यंग्य में बारंबार आई हैं -

  • निर्जीव वस्तुओं का आपसी संबंध निकालना - जैसे तबले, गिटार इत्यादि के छोटे आकार से उनको बेबी कहना; उम्र के साथ हारमोनियम का बड़ा होना।
  • दर्ज़े से एकदम अलग बातें - किसी मध्यम सुन्दर को जेनिफ़र लोपेज कहना, या सलमान खान जैसे कालाकारों को "वो लड़का, क्या नाम है उसका.."।
  • बाप को मतलबी कहना - कभी पथरी के लिए डॉक्टर बनाना तो कभी वकील।
  • साथी कलाकारों के योगदान को कम कहना - कईयों को "मूड में आओ" जैसे शब्द कहना।
  • गाने का माहौल श्स्तरीय बनाकर चालू गाने गाना। कई बार - तुनक तुन तुन .., क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो .. आदि।
  • जज की ख्याति को उलटकर पेश करना - अर्चना को मर्द और शेखर जी को गायक।

निजी जीवन

कपिल शर्मा मुम्बई में रहते हैं। इनकी शादी गिन्नी चतरथ से हुई है।

ये एक पशु प्रेमी हैं और ये जीवों के साथ मानवीय व्यवहार का समर्थन करते हैं। इन्होंने एक सेवानिवृत्त और छोड़े गए कुत्ते ज़ंजीर को गोद लिया है।

फिल्मोग्राफी

धारावाहिक

सालधारावाहिकभूमिका
2007द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3(स्वयं)
2011-12स्टार या रॉकस्टार
2010-13कॉमेडी सर्कस
2013झलक दिख ला जा 6(होस्ट)
2013–2016कॉमेडी नाइट्स विद कपिल(स्वयं)
2014कौन बनेगा करोड़पति 8(अतिथि)
2016द कपिल शर्मा शो(प्रस्तोता)
2018फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा
2018-वर्तमान' 'द कपिल शर्मा शो - सीजन 2
2020द हनी बनी शो विथ कपिल शर्मा(स्वयं)

फ़िल्म

वर्षशीर्षकभूमिकाटिप्पणियाँ
2010भावनाओ को समझाओठाकुर का बेटाविशिष्ट व्यक्ति के रुप मे उपस्थित
2015एबीसीडी 2स्वयं
किस किसको प्यार करूँकुमार शिव राम किशन 
2017फिरंगीमंगानिर्माता भी
2018सन ऑफ मनजीत सिंहविशिष्ट व्यक्ति के रुप मे उपस्थितनिर्माता भी
2020इट्स माय लाइफप्यारे 
2023ज्विगेटोमानस 
फिल्मों और भूमिकाओं की सूची

पुरस्कार

वर्षपुरस्कारश्रेणीके लिएपरिणाम
2012इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्सबेस्ट एक्टर -कॉमेडीकहानी कॉमेडी सर्कस कीजीता
2013कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
बेस्ट सीरियल – कॉमेडीकॉमेडी नाइट्स विद कपिल
सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयरएंटरटेनर ऑफ़ द इयरकपिल शर्मा
बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2013मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी शोकॉमेडी नाइट्स विद कपिल
2014स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2014बेस्ट कॉमेडी शो

अतिथि कलाकार के रूप में

  1. बिग बॉस 7
  2. कलर्स पेटल अवार्ड्स
  3. बिग बॉस 6 ग्रैंड फिनाले
  4. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ग्रांड फिनाले
  5. सी.आई.डी
  6. नच बलिए सीजन 5 प्रीमियर (एपिसोड 1, 4)
  7. नच बलिए सीजन 5 ग्रांड फिनाले
  8. सब के अनोखे अवार्ड्स
  9. सब की होली (होली सेलिब्रेशन ऑन सब टीवी)
  10. पंजाबी इंटरनेशनल फ़िल्म अकादमी अवार्ड्स
  11. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
  12. मास्टर शेफ इंडिया
  13. कौन बनेगा करोड़पति
Readers : 72 Publish Date : 2023-03-30 06:05:34