जंगकूक

Card image cap

जंगकूक

नाम :जियोन जंग-कूक
जन्म तिथि :01 September 1997
(Age 26 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा स्नातक
धर्म/संप्रदाय ईसाई धर्म
राष्ट्रीयता दक्षिण कोरियाई
व्यवसाय गायक और गीतकार
स्थान बुसान, दक्षिण कोरिया,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : जियोन जंग ह्यून
माता : हान सुन ह्वा

भाई-बहन

भाई : जियोन जंग-ह्युंग

पसंद

रंग काला, नीला
भोजन रामेन, ज्जाप्यागुरी
खेल टेनिस, तैराकी, गोल्फ़
गीत रॉक

जियोन जंग-कूक जिन्हें आमतौर पर जंगकूक के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध गायक हैं। साथ ही वे लड़कों के बैंड बीटीएस के सदस्य भी हैं।

जंगकूक ने बीटीएस में सम्मिलित होने के बाद से तीन प्रमुख एकल गानों की रचना की है, वे गाने है- 2016 में बिगिन, 2018 में यूफोरिया, और 2020 में माय टाइम। ये सभी गाने दक्षिण कोरिया के गाओं डिजिटल चार्ट पर सूचीबद्ध किए गए है। उन्होंने बीटीएस पर आधारित गीत सेवेन फेक्टस: चाखो के लिए संगीत स्टे अलाइव भी रिकॉर्ड किया हैं। 2022 में, उन्होंने अमेरिकी गायक चार्ली पुथ के एकल संगीत लेफ्ट एंड राइट पर अभिनय भी किया। साथ ही वे फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गीत निर्माण करने वाले पहले दक्षिण कोरियाई कलाकार भी हैं। उनके इस गीत का नाम है ड्रीमर्स, जिसे उन्होंने २०२२ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित किया था। जंगकूक के एकल गानों ने ऑनलाइन पटल पर भी काफ़ी सफलता पायी है, उनके गाने ड्रीमर्स, स्टे अलाइव और लेफ्ट एंड राइट ने उन्हें स्पॉटिफाय पर वैश्विक रूप से सबसे ज्यादा प्रशंसा प्राप्त कोरियाई गायक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

आरम्भिक जीवन और शिक्षा

जीन जंग-कूक का जन्म 1 सितंबर, 1997 में दक्षिण कोरिया के बुसान नामक शहर में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़े भाई है। उन्होंने बुसान में ही अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। बाद में वे सियोल के सिंगू मध्य विद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए चले गए। अपने जीवन के आरम्भिक दौर में उन्होंने एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सपना देखा था लेकिन एक दिन दूरदर्शन पर गायक जी-ड्रैगन को हार्टब्रेकर नामक गीत को गाते देखकर वे गायक बनने के लिए प्रेरित हो गए।

2011 में जंगकूक ने डेगू शहर में दक्षिण कोरिया के रिअलिटी शो सुपरस्टार के लिए ऑडिशन दिया। हालांकि वहाँ उनका चयन नहीं किया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें सात अलग-अलग मनोरंजन कंपनियों से कास्टिंग के प्रस्ताव मिलें। गायक आर एम, जो अब उनके साथी और बीटीएस बैंड के नेतृत्वकर्ता हैं, उनके प्रदर्शन को देखने के बाद अंततः जंगकूक ने बिग हिट एंटरटेनमेंट के तहत एक प्रशिक्षु बनने का फैसला किया। अपने डेब्यू की तैयारी के लिए और नृत्य कौशल को सीखने के लिए वे 2012 की गर्मियों के दौरान मूवमेंट लाइफस्टाइल से नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लॉस एंजिल्स चले गए।

उन्होंने 2017 में स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स सियोल से स्नातक किया और नवंबर 2016 में उन्होंने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रव्यापी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा देने का फैसला किया। मार्च 2022 में, उन्होंने वैश्विक साइबर विश्वविद्यालय के प्रसारण और मनोरंजन विभाग से अपनी डिग्री प्राप्त की और उन्हें स्कूल के सर्वोच्च सम्मान प्रेसिडेंट एवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

Readers : 47 Publish Date : 2023-11-09 03:47:19