ऋषभ शेट्टी

Card image cap

ऋषभ शेट्टी

नाम :प्रशांत शेट्टी
जन्म तिथि :07 July 1983
(Age 41 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, फिल्म निर्माता
स्थान केराडी, कुंडापुरा, कर्नाटक, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 5 फीट 8 इंच
वज़न 76 किग्रा (लगभग)
आँखों का रंग गहरा भूरा रंग
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता- वाई भास्कर शेट्टी (ज्योतिषी)
माता- लक्ष्मी शेट्टी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

प्रगति शेट्टी

बच्चे/शिशु

बेटा- रणवित शेट्टी
बेटी- राड्या शेट्टी

भाई-बहन

बहन- प्रतिभा हेगड़े (विप्रो में कार्यरत)

पसंद

अभिनेत्री राम्या
अभिनेता जूनियर एन. टी. आर.

ऋषभ शेट्टी जो कि प्रशांत शेट्टी का फिल्मी नाम है एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें उनकी महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सुपर हिट कांटारा के लिए जाना जाता है, जिसमे उन्होंने मुख्य भुमिका के अलावा निर्देशन भी किया। उन्हें 'सरकार ही प्रा. शाले, कासरगोडु, कोडुगे: रमन्ना राय' के लिए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त किये हैं।

प्रारंभिक जीवन

शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा तालुक के केराडी गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा कुंडापुरा से की और बाद में बीकॉम पडने के लिए विजया कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने कुंडापुरा में यक्षगान नाटक करके अपनी थिएटर यात्रा शुरू की। उन्होंने बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान नाटकों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके इस काम के लिए उनकी सराहना की गई और इन नाटकों में सफलता ने उन्हें पेशेवर रूप में अभिनय करने के लिए प्रोत्साहित किया।

फिल्मी करियर

अपने कॉलेज की पढ़ाई पुरी करने के बाद, ऋषभ शेट्टी ने कई विषम नौकरियों में काम किया जैसे पानी के डिब्बे बेचना, घरो कि दलाली और होटल का काम करते हुए समानांतर रूप से फिल्मों में अपने मौके की तलाश की। इसी दौरान उन्होंने बैंगलोर में सरकारी फिल्म और टीवी संस्थान से फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा भी हासिल किया। उन्होंने फिल्म उद्योग में क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय, सहायक निर्देशक आदि के रूप में काम करना शुरू किया। इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रक्षित शेट्टी से हुई, वे बाद में दोस्त बन गए। उनकी पहली प्रमुख भूमिका फिल्म तुगलक में थी। उन्होंने पवन कुमार की लूसिया में एक पुलिस अधिकारी की एक छोटी भूमिका निभाई और फिर रक्षित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म उलिदावारु कंडांटे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिर 2016 में, रक्षित शेट्टी अभिनीत उनकी पहली निर्देशित फिल्म रिकी रिलीज़ हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रतिक्रिया मिली। उसी वर्ष, उन्होंने किरिक पार्टी का निर्देशन किया, जो उद्योग में हिट हो गई। किरिक पार्टी के बाद शेट्टी ने "सरकार ही प्रा शाले कासरगोडु कोडुगे" का निर्देशन किया। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उन्होंने बेल बॉटम (2019 फिल्म) में मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की, जो 2019 की कन्नड़ फिल्म मे सराही गई। वर्ष 2021 में बेल बॉटम के बाद मंगलुरु स्थित गैंगस्टर 'हरि' की भूमिका मे ऋषभ शेट्टी की प्रमुख रिलीज़ हुई फिल्म गरुड़ गमना वृषभ वाहना थी, यह फिल्म एक व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सफलता थी जिसमें ऋषभ शेट्टी और राज बी शेट्टी की अभिनय को आलोचकों और दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया।

कंतारा और राष्ट्रीय मान्यता

2022 में ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांटारा को रिलीज़ करने के लिए होम्बले फिल्म्स के साथ सहयोग किया, जिसे उन्होंने निर्देशित और अभिनीत किया था। कांटारा 2022 की सुपरहिट फिल्म थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई। इसे शुरू में केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज़ किया गया और शानदार समीक्षा और बॉक्स ऑफिस संग्रह प्राप्त करने के बाद, फिल्म को चार अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया गया। इस फिल्म को देश भर में सराहना मिली, जिसमें कई अभिनेताओं और फिल्म समीक्षकों ने नायक के रूप में शेट्टी के प्रदर्शन की सराहना की।

Filmography

Denotes films that have not yet been released
Key

As actor

YearFilmRoleNotes
2012TuglakVillain 
2013AttahasaUndercover Cop 
LuciaPolice Constable 
2014Ulidavaru KandantheRaghu 
2016RickyRadhakrishna's Friend 
2018Sarkari Hi. Pra. ShaaleInspector Kempraju 
Ambi Ning VayassaythoFilm directorCameo appearance
2019Bell BottomDetective DivakaraDebut as lead
Katha SangamaMentally Disturbed Person 
Avane SrimannarayanaCowboy KrishnaCameo appearance
2021HeroHero 
SriKrishna@gmail.comPolice inspectorCameo appearance
Garuda Gamana Vrishabha VahanaHari 
2022Mishan ImpossibleKhaleelTelugu film; Cameo appearance
Harikathe Alla GirikatheGiri & Himself 
KantaraShiva & Shiva's father 
2023Hostel Hudugaru BekagiddareSeniorcameo appearance
2024Kantara: Chapter 1 TBA 
 

As director, writer and producer

YearFilmCredited asNotes
DirectorWriterProducer
2016RickyYesYesNoDebut as director
Kirik PartyYesYesNo 
2018Sa.Hi.Pra.Shaale Kasaragodu, Koduge: Ramanna RaiYesYesYes 
2019Katha SangamaNoNoYesCreative head
2021HeroNoNoYesCo-writer
PedroNoNoYes 
2022ShivammaNoNoYes 
KantaraYesYesNo 
2023Laughing Buddha †NoNoYes 
2024Vaghachipani †NoNoYes 
Kantara: Chapter 1 †YesYesNo 

Awards

FilmAwardCategoryResult
Kirik Party2016 Karnataka State Film AwardsBest Family EntertainerWon
64th Filmfare Awards SouthBest DirectorWon
2nd IIFA UtsavamBest DirectorNominated
6th SIIMA AwardsBest DirectorWon
Times kafta 2016Best action ChoreographyWon
Sa.Hi.Pra.Shaale Kasaragodu, Koduge: Ramanna Rai66th National Film AwardsBest Children's FilmWon
2018 Karnataka State Film AwardsBest Family EntertainerWon
66th Filmfare Awards SouthBest FilmNominated
Best DirectorNominated
8th SIIMA AwardsBest DirectorNominated
Best MovieNominated
Chitra sante cinema awards 2018Best regional film of the year 
Bangalore International Film FestivalKannada Best Entertainment Movie 
'Atyuthama Katha Lekhakaru' for sarkari,hi,pa,shale  
Garuda Gamana Vrishabha Vahana10th SIIMA AwardsBest ActorNominated
67th Filmfare Awards SouthBest ActorNominated
 
Readers : 50 Publish Date : 2024-06-06 05:48:34