रयान गोसलिंग

Card image cap

रयान गोसलिंग

नाम :रयान थॉमस गोसलिंग
उपनाम :रयान, ट्रबल
जन्म तिथि :12 November 1980
(Age 43 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा हाई स्कूल ड्रॉपआउट
धर्म/संप्रदाय मॉर्मनवाद
राष्ट्रीयता कनाडाई
व्यवसाय कनाडाई अभिनेता, संगीतकार और निर्माता
स्थान लंदन, ओंटारियो, कनाडा,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 44 इंच - कमर: 34 इंच - बाइसेप्स: 16 इंच
आँखों का रंग नीला
बालों का रंग गोरा

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : थॉमस गोसलिंग
माता : डोना गोसलिंग

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

ईवा मेंडस

बच्चे/शिशु

बेटी : एस्मेराल्डा अमाडा, अमाडा ली,

भाई-बहन

बहन : मैंडी गोसलिंग

पसंद

रंग बैंगनी, सफेद
भोजन कैलामारी पर नींबू का रस छिड़का गया

Index

रयान थॉमस गोसलिंग कनाडाई अभिनेता हैं। स्वतंत्र फिल्म और बड़े स्टूडियो की फीचर फ़िल्में, दोनों में ही उन्होंने प्रमुखता से काम किया है। उन्हें एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिल चुका है। जबकि उन्हें दो बार अकादमी पुरस्कार और एक बार ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

वह कनाडा में जन्में और पले-बढ़े हैं। वह 13 साल की उम्र में डिज़्नी चैनल के द मिकी माउस क्लब (1993-1995) में एक बाल कलाकार के रूप में उभरे। वह फिर आर यू अफ्रेड ऑफ द डार्क (1995) और गूसबम्प्स (1996) सहित अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में दिखाई दिए। उनकी पहली फ़िल्मी भूमिका द बिलीवर (2001) में नाज़ी कट्टरपंथी के रूप में थी। 2004 की रूमानी नाट्य फ़िल्म, द नोटबुक में अभिनय से उन्हें ख्याति प्राप्त हुई। इसके बाद रयान ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कई स्वतंत्र फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें हाफ नेल्सन (2006) शामिल है, जिसके लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था। लार्स एंड द रियल गर्ल (2007) और ब्लू वेलेंटाइन (2010) उनकी अन्य सफ़ल स्वतंत्र फ़िल्में हैं।

उन्होंने 2011 में मुख्यधारा की तीन फिल्मों में अभिनय किया, रोमांटिक कॉमेडी क्रेज़ी, स्टुपिड, लव, राजनीतिक ड्रामा द आइड्स ऑफ मार्च और एक्शन ड्रामा ड्राइव। यह सभी आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रहीं। लॉस्ट रिवर (2014) के साथ उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने फिर द बिग शॉर्ट (2015) और संगीतमय रूमानी फ़िल्म ला ला लैंड (2016) में अभिनय किया। ला ला लैंड के लिये उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। साथ ही अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दूसरा नामांकन प्राप्त हुआ। उन्हें साइंस फिक्शन थ्रिलर ब्लेड रनर 2049 (2017) और जीवनी फ़िल्म फर्स्ट मैन (2018) के साथ और भी प्रशंसा मिली।

Readers : 72 Publish Date : 2023-10-26 06:37:01