जेनिफ़र लॉरेंस

Card image cap

जेनिफ़र लॉरेंस

नाम :जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस
उपनाम :जेन, जे.लॉ
जन्म तिथि :15 August 1990
(Age 33 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा हाई स्कूल
धर्म/संप्रदाय ईसाई धर्म
राष्ट्रीयता अमेरिकन
व्यवसाय अभिनेत्री
स्थान इंडियन हिल्स, केंटकी, यू.एस,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
शारीरिक माप 35-26-36
आँखों का रंग नीला
बालों का रंग गोरा

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : गैरी लॉरेन
माता : करेन लॉरेंस

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

कुक मैरोनी (विवाहित 2019)

बच्चे/शिशु

बेटा : साइ

भाई-बहन

भाई : बेन और ब्लेन (दोनों बड़े)

पसंद

रंग सुनहरा और नीला
भोजन जंक फ़ूड (विशेष रूप से नाचोज़)
खेल बास्केटबाल
अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप, लॉरा लिनी, केट ब्लैंचेट

जेनिफर श्रेडर लॉरेंस एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वह एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी और स्वतंत्र नाटक दोनों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 6 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। 2015 और 2016 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री, वह 2013 में टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में और 2013 से 2016 तक फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हुईं।

आरंभिक जीवन

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस का जन्म १५ अगस्त १९९० को लुइसविल, यू॰ एस॰ ए॰ में हुआ था। इन्होंने १४ वर्ष की आयु में रंगमंच पर अभिनय करना आरंभ कर दिया था।

अभिनय

जेनिफ़र ने २०१२ में हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट नामक एक डरावनी फ़िल्म में एलिसा नामक लड़की की भूमिका निभाई जो एक नए घर में रहने आती है और कई डरावनी घटनाओं के बाद घर को छोड़ देती है। लॉरेंस ने उस ही वर्ष सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक फ़िल्म की थी जिसके लिए इन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता। वर्ष २०१६ में लॉरेंस ने पैसेंजर्स नामक एक रोमांटिक साइंस-फिक्शन फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इन्होंने २०१८ में थ्रिलर फ़िल्म रेड स्पैरो की।

व्यक्तिगत जीवन

२०१४ में जेनिफ़र लॉरेंस और कई दूसरी महिला हस्तियों की दर्जनों नग्न तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फ़ाश कर दी गयी थीं। इन्होंने कहा कि इन्हें ऐसा लग रहा था मानो इनका सामूहिक बलात्कार हो रहा है। जेनिफ़र ने एक पत्रिका को बताया था कि यह लीक एक 'यौन अपराध' और 'यौन हिंसा' है। इन्होंने कहा कि अन्य पीड़िताओं के विपरीत, ये एप्पल इंक॰ पर मुक़द्दमा नहीं करेंगी।

२०१८ में अमेरिकी फ़िल्म निर्माता और सिद्ध यौन अपराधी हार्वे वीनस्टीन के मुक़द्दमे के दौरान उनकी एक पीड़िता ने बताया कि हार्वे ने जेनिफ़र के साथ सोने का दावा किया था जिसके कारण ये आज एक सफल ऑस्कर विजयी अभिनेत्री हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शीघ्र ही अपना एक बयान जारी कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया।

२०१८ में लॉरेंस ने एक आर्ट गैलरी निर्देशक कुक मैरोने को डेट करना आरंभ किया। दोनों ने फ़रवरी २०१९ में मँगनी की और उस ही वर्ष अक्टूबर में विवाह भी कर लिया।

फ़िल्में

सालफ़िल्मकिरदारविधा
२०१२हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीटएलिसा 
सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक  
२०१६पैसेंजर्स  
२०१८रेड स्पैरो  
 
Readers : 56 Publish Date : 2023-10-12 06:19:27