राजू श्रीवास्तव

Card image cap

राजू श्रीवास्तव

नाम :राजू श्रीवास्तव
जन्म तिथि :25 December 1963
(Age 58 Yr. )
मृत्यु की तिथि :21 September 2022

व्यक्तिगत जीवन

धर्म/संप्रदाय सनातन
व्यवसाय कॉमेडियन, अभिनेता, राजनीतिज्ञ
स्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 5.7 (फ़ीट में)
वज़न लगभग 70 (किग्रा में)
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता - रमेश चंद्र श्रीवास्तव
माता - सरस्वती श्रीवास्तव

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

शिखा श्रीवास्तव

बच्चे/शिशु

बेटा - आयुष्मान श्रीवास्तव (सितार वादक)
बेटी - अंतरा श्रीवास्तव (फिल्म निर्देशक)

भाई-बहन

भाई - दीपू श्रीवास्तव

बहन- सुधा श्रीवास्तव

पसंद

अभिनेता अमिताभ बच्चन

राजू श्रीवास्तव (जन्म : 25 दिसंबर 1963 -21 सितम्बर 2022) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत:आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे उनकी मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को हो गयी।

 

जीविका

श्रीवास्तव १९९३ से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस ३, में हिस्सा लिया और २ महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद ४ दिसम्बर,२००९ को वोट आउट कर दिए गए।

2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे|

श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3  (Bigg Boss 3)  में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया. 2013 में, राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया| समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा. लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया।

मृत्यु

सीने में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद, उन्हें 10 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ा, जब वे जिम में कसरत कर रहे थे। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनके उपचार के दौरान उनके मस्तिष्क में सूजन देखी गई थी और उनका इलाज भी न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा किया गया था। जब से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब से उनकी हालत गंभीर बताई गई और 21 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सको ने उन्‍हें ब्रेन डेड घोष‍ित भी कर दिया था। बीच में उन्‍हें तेज बुखार भी आया था, शरीर में इंफेक्‍शन होने की बात भी सामने आई थी।

फिल्में

वर्षफ़िल्मभूमिकाटिप्पणी
१९८८तेज़ाब विशेष उपस्थिति
१९८९मैंने प्यार कियाट्रक क्लीनर 
१९९३बाज़ीगरकॉलेज विद्यार्थी 
मिस्टर आज़ाद  
१९९४अभय  
२००१आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइयाबाबा चिन चिन चू 
२००२वाह! तेरा क्या कहनाबन्ने खान का सहायक 
२००३मैं प्रेम की दीवानी हूँशम्भू 
२००६विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्सइंस्पेक्टर जेके 
२००७बिग ब्रदरऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद 
बॉम्बे टू गोवाएंथनी गोंसाल्वेस 
२०१०भावनाओं को समझोदया फ्रॉम गया 
बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी'  
२०१७टॉयलेट: एक प्रेम कथा  
फिरंगी विशेष उपस्थिति

टीवी

  • शक्तिमान
  • बिग बॉस ३
  • ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
Readers : 44 Publish Date : 2023-03-30 06:46:13