शंकर महादेवन

Card image cap

शंकर महादेवन

नाम :शंकर महादेवन
जन्म तिथि :03 March 1967
(Age 56 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय गायक, संगीतकार
स्थान चेंबूर, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.6 फ़ीट
वज़न लगभग 80 किग्रा
शारीरिक माप सीना 43 इंच, कमर 38 इंच, बाइसेप्स 13 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

माता : सीता नारायण

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

संगीता शंकर महादेवन

बच्चे/शिशु

पुत्र : सिद्धार्थ महादेवन, शिवम महादेवन

पसंद

स्थान दुबई, मॉरीशस, सैन फ्रांसिस्को, मियामी, कैलिफ़ोर्निया, ऑरलैंडो
भोजन मसालेदार हरी थाई करी, चमेली चावल के साथ चिकन, चॉकलेट से बने मीठे व्यंजन, दक्षिण भारतीय भोजन
गायक बालामुरली, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी

शंकर महादेवन एक भारतीय गायक है और शंकर-एहसान-लॉय तिहरी का हिस्सा है। शंकर महादेवन को चार बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, जिसमें तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए और एक बार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए दिया जा चुका है। सन २०१९ में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। महादेवन ने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की, जो दुनिया भर के संगीत के छात्रों को ऑनलाइन भारतीय संगीत सीखाता है। 2015 में, उन्होंने मराठी फ़िल्म कटयार कलजात घुसली में एक अभिनेता के रूप में पहली बार अभिनय करते नजर आये थे, जो कि 1960 के दशक के प्रशिध्द नाटक का रूपांतर था। उन्होंने तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में गीत गाये है। उनका पहला एलबम "ब्रीथलेस" था, जिसमें उन्होंने एक सांस मेँ गाने गाये थे।

व्यक्तिगत जीवन

शंकर महादेवन का जन्म चेंबूर, मुंबई में केरल के पलक्कड़ से आ कर बसे एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत सीखना आरम्भ कर दिया था, और पांच साल की उम्र में ही वीणा बजाना शुरू कर दिया था। महादेवन ने प्रसिद्ध मराठी संगीतकार पंडित श्रीनिवास खले से संगीत की शिक्षा ग्रहण की। महादेवन ने 1988 में कंप्यूटर विज्ञान और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया, और संगीत के क्षेत्र में आने से पहले लिडिंग एज नाम की कम्पनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।. उनकी पत्नी का नाम संगीता महादेवन है, और उनके दो पुत्र है। ज्येष्ठ पुत्र सिद्धार्थ महादेवन गायक हैं, जिन्होंने 2013 के फ़िल्म भाग मिल्खा भाग के गीत "जिंदा" से गायिकी की शुरूआत की। उनका छोटा पुत्र, शिवम महादेवन, भी एक गायक है जिसने 2013 में धूम 3 के गीत "बन्दे हैं हम" में गीत गाया है। महादेवन ने तमिल, मराठी, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में भी गीत गाये है।

Readers : 57 Publish Date : 2023-08-08 03:56:58