मानुषी छिल्लर

Card image cap

मानुषी छिल्लर

नाम :मानुषी छिल्लर
जन्म तिथि :14 May 1997
(Age 26 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं हैं
जाति जाट
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडल
स्थान रोहतक, हरियाणा, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 55 किग्रा
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : मित्रा बसु छिल्लर (वैज्ञानिक)
माता : नीलम छिल्लर (एसोसिएट प्रोफेसर और न्यूरोकैमिस्ट्री विभाग प्रमुख)

भाई-बहन

भाई : दलमित्र छिल्लर
बहन : देवांगना छिल्लर (एलएलबी की पढ़ाई)

मानुषी छिल्लर एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें विश्व सुन्दरी २०१७ के ताज से नवाज़ा गया हैं। इससे पहले २५ जून २०१७ को उन्हें फेमिना मिस इंडिया सम्मान से भी नवाजा गया था।इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों की 30 प्रतियोगियों के बीच हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।

फेमिना मिस इंडिया २०१७ के फाइनल में मानुषी से अंतिम सवाल पूछा गया कि " ३० प्रतिभागियों के साथ एक महीने का वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी?" इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ फेमिना मिस इंडिया 2017 के ताज पर उनका अधिकार हो गया। फेमिना मिस इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर २०१७ में चीन के सायना सिटी एरेना में सम्पन्न हुई "मिस वर्ल्ड २०१७" की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनीं।

जीवन परिचय

डॉक्टर माता-पिता के घर जन्मी मानुषी खुद भी एक मेडिकल छात्र हैं। उनके पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक हैं, तो वहीं उनकी माता डॉ. नीलम छिल्लर मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीऐएस) में स्नायु-रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। विद्यालयी शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली से पूरी करने के बाद अब वो एमबीबीएस की डिग्री के लिए भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरियाणा में अध्ययनरत हैं। मानुषी एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं जिन्होंने राजा-राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी जैसे नृत्य-कला मर्मज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके साथ ही ये राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का भी हिस्सा रही हैं।

सौंदर्य स्पर्धा

मिस इंडिया

२५ जून २०१७ को, मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया २०१७ प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के दौरान, छिल्लर को मिस फोटोजेनिक नामक सम्मान से भी नवाजा गया।

मिस वर्ल्ड

विश्व सुन्दरी २०१७ प्रतियोगिता के दौरान मानुषी ने शीर्ष मॉडल, पीपुल्स चॉइस, और मल्टीमीडिया प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल में जगह बनाईं। इसके साथ ही उन्हें 'ब्यूटी बिद ए परपज' प्रतियोगिता की सहविजेता भी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 'शक्ति' नाम से अपनी परियोजना के अंतर्गत "मासिक धर्म और स्वच्छता" विषय पर जागरुकता के लिए काम करते हुए 20 गांवों का भ्रमण करते हुए तकरीबन 5,000 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाई। १८ नवंबर २०१७ को मानुषी को विश्व सुन्दरी २०१७ का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफ़नी डेल द्वारा पहनाया गया। इस प्रकार मानुषी अब ये ताज पहनने वाली छठी भारतीय महिला बन गईं हैं। गौरतलब है कि सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान मिलने के एक लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय महिला को यह सम्मान फिर से हासिल हुआ है।

विश्व सुन्दरी २०१७ के रूप में, छिल्लर २६ नवम्बर को वापस भारत लौट आयी, जहां प्रशंसकों बड़े हुजूम द्वारा अपार हर्ष के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में आयोजित २०१७ ग्लोबल उद्यमिता शिखर सम्मेलन में बतौर वक्ता अपना संभाषण दिया। मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा उनके "ब्यूटी विद ए परपज" परियोजना 'शक्ति' को 18 करोड़ रुपये का सरकारी अुनदान भी प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं उन्हें विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने के कारण वर्ष २०१७ सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर पुरस्कार में विशेष अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Readers : 69 Publish Date : 2023-09-01 04:42:06