भूमि पेडनेकर

Card image cap

भूमि पेडनेकर

नाम :भूमि पेडनेकर
जन्म तिथि :18 July 1989
(Age 34 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.)
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री
स्थान बम्बई, महाराष्ट्र, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.4 फ़ीट
वज़न लगभग 60 किग्रा
शारीरिक माप 34-28-36
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : स्वर्गीय सतीश
माता : सुमित्रा

भाई-बहन

बहन : समीक्षा (जुड़वां बहन, वकील)

पसंद

रंग लाल
स्थान इबीसा
भोजन मिस्सी रोटी, बटर चिकन, दाल मखनी, चॉकलेट, पिज्जा, भर्ता
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान

भूमि पेडनेकर एक उभरती हुई बॉलिवुड अभिनेत्री है। अभिनय का काम करने से पहले उन्होंने यश राज के बैनर के नीचे सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने उसी कंपनी के साथ तीन फिल्मों के समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने वर्ष २०१५ में रिलीज़ हुई फिल्म दम लगा के हईशा के द्वारा अपना बॉलिवुड में पदार्पण किया। फिल्म ने रिलीज़ के बाद अच्छा कारोबार किया और लोगो ने उनके काम की काफी प्रशंसा भी की। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

निजी जीवन

भूमि का जन्म १८ जुलाई १९८९ को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई में जुहू स्थितीत आर्य विद्या मंदिर में पूरी की। उनके पिता महाराष्ट्र से हैं और माँ हरियाणा से हैं।

करियर

उनकी एक फिल्म "दम लगा के हईशा" फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। इस फिल्म में वह अभिनेता आयुष्यमान खुराना के साथ नज़र आई थी। फिल्म में उन्होंने एक शादीशुदा औरत का किरदार निभाया था। फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया है। उन्हें इस फिल्म के लिए "फिल्मफेयर अवॉर्ड, प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवार्ड्स, ज़ी सिने अवार्ड्स, स्ट्रडस्ट अवार्ड्स, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स और इंटरनेशनल फिल्म अकादमी पुरस्कार सहित 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

आनेवाली फिल्में

  • 2017 में वह सह-अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म शुभ मंगल सावधान में नज़र आ रही हैं।
  • इस फ़िल्म से पूर्व स्वच्छ भारत के मिशन पर बानी फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा में भी उनका अहम किरदार है।
Readers : 48 Publish Date : 2023-09-14 05:22:01