कुमार सानु

Card image cap

कुमार सानु

नाम :केदारनाथ भट्टाचार्य
उपनाम :शानू दा
जन्म तिथि :20 October 1957
(Age 66 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा वाणिज्य में स्नातक
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय गायक, संगीत निर्देशक
स्थान कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.11 फ़ीट
वज़न लगभग 84 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 44 इंच - कमर: 36 इंच - बाइसेप्स: 13 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : पशुपति भट्टाचार्य (गायक और संगीतकार)

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

रीता (तलाक, 1994)
सलोनी भट्टाचार्य (विवाह, 2001)

बच्चे/शिशु

बेटा : जान (जिको)
बेटी : अन्ना, शैनन के

भाई-बहन

भाई : तपन भट्टाचार्य

पसंद

भोजन मछली और छोले भटूरे
गायक किशोर कुमार
अभिनेता अमिताभ बच्चन

कुमार सानु (केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है भारत के प्रसिद्ध गायकों में एक हैं ।

करियर

कुमार सानू हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने पार्श्व गायक हैं। कोलकता में जन्मे कुमार सानू का मूल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनके पिताजी स्वयं एक अच्छे गायक और संगीतकार थे। उन्होंने ही कुमार सानू को गायकी और तबला वादन सिखाया था। गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले सानू ने गायकी में अपना खुद का अलग अंदाज़ बनाये रखा है। उनको पहला ब्रेक जगजीत सिंह ने दिया था। उन्होंने उन्हें कल्याणजी आनंद जी से मिलवाया जिन्होंने 1989 में आई फिल्म 'जादूगर' के लिए कुमार सानू से गीत गवाया।

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करवाने वाले वह एकमात्र गायक हैं। उन्होंने दस हज़ार गाने गाये हैं। कुमार सानू का आज के दौर के संगीत के बारे में कहना है कि 'आज के संगीत से मेलोडी, सुर, ताल आदि कहीं गुम होता जा रहा है और उसकी जगह शोर ले रहा है। यही वजह है कि आज के अधिकतर गीत यादगार प्रतीत नहीं होते।' उनकी चाहत हमेशा रही कि काश उन्होंने सचिन देव बर्मन के साथ कोई गाना गाया होता।

बहुत समय से वे बंगाली फिल्मों में सक्रिय हैं और हिंदी फिल्मों में कम। सन् 2009 में उनके अभूतपूर्व संगीत योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाज़ा गया और देश के चौथे सबसे सम्मानित नागरिक के तौर पर मनोनीत भी हुए। फिल्म राउडी राठौर में गीत 'छम्मक-छल्लो छैल छबीली' के साथ दोबारा वापसी की। फिर सन् 2014 की रिलीज यशराज फिल्म निर्मित दम लगा के हईशा फिल्म में गीत 'दर्द करारा' गाया।

कुमार सानु को अधिकतर 1990 के दशक की फ़िल्मों में दिये गए पार्श्व गायन के लिये जाना जाता है। ज़ुर्म फिल्म के "जब कोई बात बिगड़ जाए" से उन्हें पहली सफलता मिली। लेकिन उन्हें आशिकी ने सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म से उन्होंने शुरुआत कर लगातार पाँच सालों तक, 1991 से लेकर 1995 तक फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार जीता। जो कि एक कीर्तिमान है।[2] उन्होंने उस समय के लगभग सभी संगीतकार के लिये गीत गाए हैं:- आनंद-मिलिंद, जतिन-ललित और अनु मलिक। लेकिन वो नदीम-श्रवण है जिनके साथ उनकी सफलता की शुरुआत हुई और उन्हें सर्वाधिक कामयाबी प्राप्त हुई।

राजनीति

वह 2004 में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन बाद में उन्होंने गायन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस्तीफा दे दिया। वह 2 दिसंबर 2014 को अमित शाह द्वारा शामिल किए गए भाजपा में फिर से शामिल हो गए।

पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

वर्षगीतफिल्मसंगीत निर्देशकगीतकार
1991"अब तेरे बिन"आशिकीनदीम-श्रवणसमीर
1992"मेरा दिल भी कितना पागल है"साजननदीम-श्रवणसमीर
1993"सोचेंगे तुम्हे प्यार"दीवानानदीम-श्रवणसमीर
1994"ये काली काली आँखें"बाज़ीगरअनु मलिकदेव कोहली
1995"एक लड़की को देखा"1942: अ लव स्टोरीआर॰ डी॰ बर्मनजावेद अख्तर

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

  • 2000 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार - हम दिल दे चुके सनम – आँखों की गुस्ताखियाँ
Readers : 60 Publish Date : 2023-10-19 05:16:58