ऐश्वर्या राय बच्चन

Card image cap

ऐश्वर्या राय बच्चन

नाम :ऐश्वर्या राय बच्चन
उपनाम :ऐश, गुल्लू
जन्म तिथि :01 November 1973
(Age 49 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा कॉलेज ड्रॉपआउट
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री और मॉडल
स्थान मैंगलूर, कर्नाटक, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.7 फ़ीट
वज़न लगभग 56 किग्रा
शारीरिक माप 34-26-36
आँखों का रंग हेज़ल हरा नीला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : कृष्णराज राय (सेना जीवविज्ञानी)
माता : वृंदा राय (गृहिणी)

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

अभिषेक बच्चन, अभिनेता (2007-वर्तमान)

बच्चे/शिशु

बेटी : आराध्या (2011 में जन्म)

भाई-बहन

भाई : आदित्य राय (मर्चेंट नेवी में इंजीनियर)

पसंद

रंग काला, नीला और सफेद
भोजन चिकन करी और चॉकलेट
अभिनेत्री नरगिस
अभिनेता अमिताभ बच्चन और राज कपूर

ऐश्वर्या राय बच्चन ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

जीवन

ऐश्वर्या राय का जन्म १ नवम्बर १९७३ को मैंगलूर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई में उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद में डी जी रुपारेल कालेज, माटूंगा में पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे और उन्होने में मॉडलिंग भी की।

उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और १९९४ में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

करियर

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 में उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम २ और उमराव जान। राय अगली बार रत्नम की तमिल अवधि की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में अभिनय करेंगे।

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

निजी जीवन

वर्ष 1999 में, राय ने बॉलीवुड सितारे सलमान ख़ान के साथ डेटिंग की, उनका सम्बन्ध मिडिया में भी तब तक छाया रहा जब तक 2001 में वो एक दूसरे से अलग नहीं हो गये। सम्बन्ध विच्छेद के कारण के रूप में राय ने खान के लिए "दुरुपयोग (मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान के आरोप लगाये। वर्ष 2009 में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के एक लेख के अनुसार खान ने कभी भी उसकी पिटाई किये जाने से मना किया।: “यह सच नहीं है कि मैंने एक औरत को मारा।”

फ़िल्में

फ़िल्मवर्षभाषाकिरदारनिर्देशकटिप्पणी
इरुवर1997तमिलपुष्पवल्ली/कल्पना[I]मणिरत्नम्"इडारू" नाम से तेलुगू भाषा में डब
और प्यार हो गया1997हिन्दीअशी कपूरराहुल रवैल 
जीन्स1998तमिलमधुमिता/वैष्णवी[II]शंकरइसी नाम से तेलुगू और हिन्दी में डब
आ अब लौट चलें1999हिन्दीपूजा वालियाऋषि कपूर 
हम दिल दे चुके सनम1999हिन्दीनंदिनीसंजय लीला भंसालीफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
रवोयी चंदामामा1999तेलुगूअज्ञातजयंत सी. परंजीगीत "लव टू लाइव" में विशेष उपस्थिति
ताल1999हिन्दीमानसीसुभाष घईनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
मेला2000हिन्दीचम्पाकलीधर्मेश दर्शनविशेष उपस्थिति
कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन2000तमिलमीनाक्षीराजीव मेननतेलुगू में 'प्रियुरालू पिलीचिंडी' के रूप में डब की गई
जोश2000हिन्दीशर्ली डायसमंसूर खान 
हमारा दिल आपके पास है2000हिन्दीप्रीति व्याससतीश कौशिकनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
ढ़ाई अक्षर प्रेम के2000हिन्दीसाहिबा ग्रेवालराज कँवर 
मोहब्बतें2000हिन्दीमेघा शंकरआदित्य चोपड़ानामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
अलबेला2001हिन्दीसोनिया हाइन्ज़दीपक सरीन 
हम तुम्हारे हैं सनम2002हिन्दीसुमनके. एस. अधिमानअतिथि भूमिका
हम किसी से कम नहीं2002हिन्दीकोमल रस्तोगीडेविड धवन 
२३ मार्च १९३१: शहीद2002हिन्दीअज्ञातगुड्डू धनोआविशेष उपस्थिति
देवदास2002हिन्दीपार्वती "पारो" चक्रवर्तीसंजय लीला भंसालीफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
शक्ति: द पावर2002हिन्दीस्वयंकृष्ण वम्सीगीत "इश्क कमीना" में विशेष उपस्थिति
चोखेर बाली2003बंगालीबिनोदिनीरितुपर्णो घोष 
दिल का रिश्ता2003हिन्दीटिया शर्मानरेश मल्होत्रा 
कुछ ना कहो2003हिन्दीनम्रता श्रीवास्तवरोहन सिप्पी 
ख़ाकी2004हिन्दीमहालक्ष्मीराजकुमार सन्तोषी 
क्यूँ! हो गया ना...2004हिन्दीदिया मल्होत्रासमीर कर्णिक 
ब्राइड एंड प्रिज्युडिस2004अंग्रेज़ीललीता बक्शीगुरिंदर चड्ढा"बल्ले बल्ले! फ्रोम अमृतसर टू एल.ए" के रूप में हिंदी में डब
रेनकोट2004हिन्दीनीरजारितुपर्णो घोषनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
शब्द2005हिन्दीअंतरा वशिष्ठ/तमन्ना[II]लीना यादव 
द मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज़2005अंग्रेज़ीटीलोपॉल माएदा बर्जस 
बंटी और बबली2005हिन्दीअज्ञातशाद अलीगीत "कजरा रे" में विशेष उपस्थिति
उमराव जान2006हिन्दीउमराव जानज्योति प्रकाश दत्ता 
धूम 22006हिन्दीसुनहरीसंजय गाधवीनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
गुरु2007हिन्दीसुजाता देसाईमणिरत्नम्नामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
प्रोवोक्ड2007अंग्रेज़ीकिरनजीत अहलूवालियाजगमोहन मुंद्राइसी शीर्षक के साथ हिंदी में डब
द लास्ट लीजन2007अंग्रेज़ीमीराडॉग लेफ़लर 
जोधा अकबर2008हिन्दीजोधा बाईआशुतोष गोवरिकरनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
सरकार राज2008हिन्दीअनीता रजनराम गोपाल वर्मा 
द पिंक पैंथर २2009अंग्रेज़ीसोनिया सोलंड्रेसहैराल्ड ज़्वार्ट 
रावण2010हिन्दीरागिनी शर्मामणिरत्नम् 
रावणन्2010तमिलरागिनी सुब्रमण्यममणिरत्नम् 
रोबोट2010तमिलसनाशंकर 
एक्शन रिप्ले2010हिन्दीमालाविपुल अमृतलाल शाह 
गुजारिश2010हिन्दीसोफिया डिसूजासंजय लीला भंसालीनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
जज़्बा2015हिन्दीअनुराधा वर्मासंजय गुप्ता 
सरबजीत2016हिन्दीदलबीर कौरओमंग कुमारनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
ऐ दिल है मुश्किल2016हिन्दीसबा तलीयार खानकरन जौहर 

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

  • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
    • 2003 - देवदास++
    • 2000 हम दिल दे चुके सनम++

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

  • आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
    • 2003 - देवदास++
    • 2000 - हम दिल दे चुके सनम++

ज़ी सिने पुरस्कार

  • 2000 - लक्स वर्ष का चेहरा पुरस्कार - हम दिल दे चुके सनम
Readers : 57 Publish Date : 2023-10-18 05:09:02