पवन सिंह

Card image cap

पवन सिंह

नाम :पवन सिंह
जन्म तिथि :05 January 1986
(Age 37 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा स्नातक
जाति राजपूत
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, गायक
स्थान आरा, बिहार, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.9 फ़ीट
वज़न लगभग 89 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 43 इंच, कमर: 33 इंच, बाइसेप्स: 16 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : रमाशंकर सिंह

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

नीलम सिंह (वि॰ 2014; नि॰ 2015)
ज्योति सिंह (वि॰ 2018)

भाई-बहन

बहन : माला सिंह

पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं। पवन सिंह का जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। संगीत में लगभग २५२८ भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा तथा ८९५ वीडियो एल्बम किये है।

करियर

पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। 1993 में उनका पहला एल्बम "ओढ़निया वाली" आया तथा उसके बाद 2004 में "कांच कसैली" रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया। पवन सिंह की पहचान "लॉलीपॉप लागेलु" से अंतरास्ट्रीय पर हुआ यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं. उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।

पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है। हाल ही में उन्होंने "क्रैक फायटर" फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।

 

पुरस्कार (अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स)

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।

पवन सिंह को सिंगापुर अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।

पवन सिंह का फिल्मी सफर

पवन सिंह ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।

व्यक्तिगत जीवन

  • पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली। 2018 में बलिया में उन्होंने ज्योती सिंह से शादी की। वे भोजपुरी सुपरस्टार हैं।
  • भोजपुरी गायक और पावरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव को करीब से देखा। पवन सिंह का जन्म 6 मार्च, 1986 को आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था।
  • पवन लगभग पिछले 20 सालों से गाना गा रहे और 15 सालों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता सक्रिय हैं।
  • पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, मात्र 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।
  • पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं, एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला  काफी विवादों में रहा।
  • 10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने पवन सिंह सहित तीन भोजपुरी गायकों पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
  • 2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा लेकिन 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
  • पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। सन 2017 में इनके पिता रामाशंकर सिंह का निधन हो गया वो 74 साल के थे। आरा के पकडी स्थित आवास पर पवन के पिता का निधन हुआ था और उनके पैतृक गांव जोकहरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इनकी पत्नी का नाम नीलम सिंह था जिन्होने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्मत्या कर ली थी, इसको लेकर पवन का नाम विवादों में रहा।
  • बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल में पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन कर लिया, वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं।

फिल्मोग्राफी

Films that have not yet been releasedउन फिल्मों को दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं
व्याख्या


 

सालफिल्मभूमिकानिर्देशकभाषाध्यान दें
२००७रंगीले चुनरिया तोहरे नामराजाराज कुमारभोजपुरी 
2008भोजपुरिया दरोगापवनसुदीप पांडेभोजपुरी 
2008प्रतिज्ञापवनसुशील उपाध्यायभोजपुरी 
2009सैया के साथ मदैया माई आलोक कुमारभोजपुरी 
2009जोगीजी धीरे धीरेराजा भोजपुरी 
2009तू जान हौ हमरराज भोजपुरी 
2009उमरिया कैली तोहरे नाम    
2009प्यार बिना चैन कहा    
2009ओढ़निया कमल करेराजाआलोक कुमार  
2010दारारकिशनअनिल सम्राट  
2011लड़ाई ला अखिया ये लौंडे राजा    
2011डोली चड्ढाके दुलहिन ससुराल चली    
2010देवरा बड़ा सतावेलाराजराजकुमार आर पांडे  
2011रंगबाज दरोगा    
2011कानून हमारा मुठ्ठी में    
2011भागजोगनी    
2011चोरवा बन दमद    
2011देवर भाभीराज   
2011हमारा मति माई दम बा    
2011गुंडई राज    
2012सिंदूर दान    
2012जब केहु दिल में समा जला    
2012सौगंध गंगा मैया केराज   
2012रंगबाज राजाराज   
2012जंग    
2012भैया के साली ओढ़निया वालीराजाआलोक कुमार  
2012एक दूजे के लिएसंजू   
2013बनारस वालीराजरमाकांत प्रसाद  
2013जिद्दी आशिकराजरमाकांत प्रसाद  
2013बजरंगबजरंगी   
2013ट्रक चालकराजाआर राजकुमार पांडेkumar  
2013कट्टा तनाल दुपट्टा परराजाराखी सावंती  
2013डकैत    
2013देश प्रदेश    
2013खून पशिना    
2013लावारिश    
2013वीर बलवान    
2013अंधी तूफ़ान    
2013एक और कुरुक्षेत्र    
2014करेले कमल धरती के लाल    
2014सैयाजी दिलवा मंगलेराजराजकुमार आर पांडे  
2014योद्धा राज सिप्पी  
2014प्रतिज्ञा 2पवनसुशील कुमार उपाध्याय  
2014बाजीगर    
2014प्यार मोहब्बत जिंदाबादराजविनय बिहारी  
2014इंसाफ    
2014लेबू का जानकिशन   
2014ठोक देब    
2015नहले पे दहलाराजअज्ञात  
2015बिन बजाये सपेराराज   
2015करज़ विरासत के अनिल सिंकरी  
2015बैंड बाजा लेके आजा पवन राजापवनदिनेश एस यादव  
2015लगी छुटे ना राम जगदीश शर्मा  
2015संग्राम जगदीश शर्मा  
2015गंगापुत्रराजविनय बिहारी  
2015हुकुमतराजाप्रेम राय  
2015सुहागरामअजय श्रीवास्तव  
2015बाज गेल डंकाशेर सिंहरवि भूषण  
2015मुकाबाला    
2015खून का इल्जाम सनोज मिश्रा  
२०१६भोजपुरिया राजाराजसुजीत कुमार सिंह  
२०१६गदरराजरमाकांत प्रसादी  
२०१६त्रिदेवराजअरविंद चौबे  
२०१६जिद्दीप्रेमबालिक  
2017सरकार राजशनिअरविंद चौबे  
2017सत्यासत्यसुजीत कुमार सिंह  
2017तेरे जैसा यार कहांगोपीरवि भूषण  
2017तबादला"सूर्यकांतिविनोद तिवारी  
2017धड़कनशंकरीसुजीत कुमार सिंह  
2017चुनौतीराजसतीश जैन  
2017योद्धा अर्जुन पंडितअर्जुन पंडितजगदीश ए. शर्मा  
2018सैया सुपर स्टारपवनप्रेम राय  
2018वांटेड सुजीत कुमार  
2018मां तुझे सलामबजरंगीअसलम शेख  
2018बलमुआ तोहरे खतीर दिनेश यादव  
2018लोहा पहलवान इकबाल बख्शी  
2018राजाराजसंजय श्रीवास्तव  
2019

क्रैक फाइटर

(प्रदीप रावत के साथ)

शंकर,

सुपर सिंह

सुजीत कुमार सिंह  
2019मैंने उन्को साजन चुन लियाविजयदेवेंद्र तिवारी  
2019जय हिंद फिरोज खान  
2019शेर सिंह शशांक राय  
2021घातक टीनू वर्मा  
2021जहरीला रवि एच कश्यप  
2021

बास

(साथ महेश मांजरेकर)

TBAअरविन्द चौबे  
2021हम है राही प्यार केTBA   

राजनीतिक कैरियर

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भाजपा की बिहार राज्य इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय और महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भगवा माला पहनाकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया।

Readers : 74 Publish Date : 2023-07-03 04:57:13