सुंदर पिचाई

Card image cap

सुंदर पिचाई

नाम :पिचाई सुंदराजन
जन्म तिथि :12 July 1972
(Age 50 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा IIT खड़गपुर, पश्चिम बंगाल, भारत से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में B. Tech, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएस से मैटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग में M. S. और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, US के व्हार्टन स्कूल से MBA
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता अमेरिकन
व्यवसाय व्यापार कार्यकारी
स्थान मदुरै, तमिलनाडु, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.11 फ़ीट
वज़न लगभग 64 किग्रा
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : रघुनाथ पिचाई
माता : लक्ष्मी पिचाई

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी अंजलि पिचाई
बच्चे/शिशु

बेटा: किरण पिचाई
बेटी: काव्या पिचाई

भाई-बहन

भाई: श्रीनिवासन पिचाई (छोटा)

पसंद

रंग काला
स्थान स्विट्जरलैंड और गोवा
खेल फुटबॉल, क्रिकेट
अभिनेत्री दीपिका पादुकोने

सुंदर पिचाई (पिचाई सुंदराजन) (जन्म 10 जून, 1972) अमेरिकी व्यवसायी हैं जो अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं। गूगल ने अपनी कंपनी का नाम अल्फ़ाबेट में बदल दिया। इसके बाद लेरी पेज ने गूगल खोज नामक कंपनी का सीईओ सुंदर पिचाई को बना दिया और स्वयं अल्फाबेट कंपनी के सीईओ बन गए। सुन्दर पिचाई  ने गूगल सीईओ का पद ग्रहण 2 अक्टूबर, 2015 को किया। 3 दिसंबर, 2019 को वह अल्फाबेट के सीईओ बन गए।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

पिचाई का जन्म मदुरै, तमिलनाडु, भारत मे  तमिल परिवार में लक्ष्मी और रघुनाथ पिचाई के घर हुआ। उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थीं और ,उनके पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश समूह के जीईसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। सुंदर के पिता का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट था जहा इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेंट बनाए जाते थे। सुन्दर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई में अपनी दसवीं कक्षा पूरी की और वना वाणी स्कूल, चेन्नई में स्थित स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की। पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से अपनी बैचलर डिग्री अर्जित की। उन्होने एम. एस. सामग्री विज्ञान में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग और पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया जहां उन्हे एक विद्वान साइबेल और पामर विद्वान नामित किया गया।

कार्य

वह 2004 में गूगल में आए। जहाँ वे गूगल के उत्पाद जिसमें गूगल क्रोम, क्रोम ओएस शामिल है। शुरुआत में वह गूगल के सर्च बार पर छोटी टीम के साथ काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने गूगल के कई और प्रोडक्ट पर भी काम किया है। उन्होंने जीमेल और गूगल मैप्स जैसे अन्य अनुप्रयोगों के विकास की देखरेख की। इसके बाद वह गूगल ड्राइव परियोजना का हिस्सा बने। इसके बाद वह अन्य उत्पाद जैसे जीमेल और गूगल मानचित्र, आदि का हिस्सा बने। इसके बाद वह 19 नवम्बर 2009 में क्रोम ओएस और क्रोमबूक आदि के जाँच कर दिखाये। वह इसे 2011 में सार्वजनिक किया। 20 मई 2010 को वह वीपी8 को मुक्तस्रोत के रूप में बताया। इसके बाद वह एक नई वीडियो प्रारूप वेबएम के बारे में भी बताया।

यह 13 मार्च 2013 को एंडरोइड के परियोजना से जुड़े। जिसे पहले एंडी रूबिन संभालते थे। यह अप्रैल 2011 से 30 जुलाई 2013 तक जीवा सॉफ्टवेयर के निर्देशक बने थे।

व्यक्तिगत जीवन

Google के CEO सुंदर पिचाई को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनकी सफलता की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा है। चेन्नई में एक साधारण जीवन जीने से लेकर अपने देश को गौरवान्वित करने तक, वह लोगों से लेकर धन-दौलत तक का एक अच्छा उदाहरण है। हम सभी उसकी सफलता के बारे में जानते हैं, लेकिन उस महिला के बारे में नहीं जानते, जो उनकी तरफ से खड़ी थी और हमेशा उसका समर्थन करती थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी अंजलि पिचाई की। उनकी प्रेम कहानी भी उन्हीं की तरह प्यारी और सरल थी। सुंदर एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे। वह चेन्नई में रहते थे और एक साधारण जीवन जीते थे, सुंदर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़कपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (धातुकर्म इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रहे थे और वहां उनकी मुलाकात अंजलि से हुई। वे दोनों सहपाठी थे। वे अच्छे दोस्त बन गए और दोनों ने शादी कर ली। अंजलि से सुन्दर को दो बच्चे है, काव्या और किरण है।

Readers : 39 Publish Date : 2023-05-06 04:56:56