जिमी वेल्स

Card image cap

जिमी वेल्स

नाम :जिमी डोनेल वेल्स
उपनाम :जिम्बो
जन्म तिथि :07 August 1966
(Age 57 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा वित्त में मास्टर डिग्री
धर्म/संप्रदाय नास्तिक
राष्ट्रीयता अमेरिकन
व्यवसाय इंटरनेट उद्यमी, वेबमास्टर, वित्तीय व्यापारी
स्थान हंट्सविले, अलबामा, यू.एस,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.8 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
आँखों का रंग नीला
बालों का रंग स्लेटी

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : जिमी वेल्स सीनियर (किराने की दुकान प्रबंधक के रूप में कार्यरत)
माता : डोरिस ऐन

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

पामेला ग्रीन ​(1986-1993) ​
क्रिस्टीन रोहन (1997-2011)
केट गर्वे (2012)

बच्चे/शिशु

बेटी : किरा वेल्स, एडा वेल्स

भाई-बहन

भाई : जॉनी
बहन : दीअन्ना, डोरी

जिमी वेल्स एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं। वे Jimmy Wales के नाम से इण्टरनेट पर ब्लॉग भी लिखते थे।

संयुक्त राज्य अमेरिका के इस नौजवान ने दो-दो विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, पी०एचडी० करके पहले एक वित्तीय संस्थान में नौकरी की तत्पश्चात् शिकागो में शोध निदेशक हो गये। 1996 में बोमिस के नाम से दो साझीदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था स्थापित की जिसने न्यूपेडिया नाम के मुक्त ज्ञानकोश प्रदायी संस्थान व उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को प्रारम्भिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सम्प्रति (आजकल) वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

संक्षिप्त जीवनी

वकौल जिमी वेल्स, उनका जन्म 7 के बजाय 8 अगस्त 1966 को हुन्त्विली अलबामा में हुआ था। 7 अगस्त 1966 तो एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका में गलती से दे दिया गया। उनके पिता जिमी एक ग्रासरी स्टोर में मैनेजर थे और माँ डोरिस एक प्राइवेट स्कूल चलाती थीं। प्रारम्भ में एक छोटे से पब्लिक स्कूल में पढ़ाईं की फिर एक विश्वविद्यालय से स्नातक किया और उसके बाद फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री ली। शिक्षा पूरी करने के उपरान्त पहले एक फायनेंसियल फर्म में नौकरी की फिर कई वर्षों तक शिकागो में एक वायदा और विकल्प फर्म के शोध निदेशक के रूप में काम किया। तत्पश्चात् 1996 में अपने दो साथियों के साथ एक वेब पोर्टल की स्थापना की। यही नहीं, उन्होंने विकिपीडिया और नुपेडिया की मेजबानी के लिये प्रारम्भिक धन भी उपलब्ध कराया।

वेल्स ने दो बार शादी की। क्रिस्टिन उनकी दूसरी पत्नी है। वे उनसे अलग रह रहे हैं। फ़िलहाल वेल्स के साथ उनकी एक बेटी रह रही है।

विकिमीडिया

सन् 2001 में वेल्स ने लैरी संगेर और अन्य लोगों के साथ विकिपीडिया को एक मुक्त सामग्री विश्वकोश बनाने का संकल्प किया जिसका आगे जाकर बहुत तेजी से विकास हुआ और इस संगठन ने लोकप्रियता की सीढियों पर कदम रखना प्रारम्भ कर दिया। विकिपीडिया की सार्वजनिक प्रोफ़ाइल में आशातीत वृद्धि हुई और वेल्स इस परियोजना के प्रमोटर और प्रवक्ता बन गये। फिलहाल वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

विकीमेपिया

सन् 2004 में वेल्स ने अपने सहयोगी विकिमीडिया न्यासी एंजेला बीसली के साथ विकि नाम से एक निजी स्वामित्व वाली मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा की स्थापना भी की थी जो आज तक बदस्तूर कार्य कर रही है।

Readers : 82 Publish Date : 2023-10-31 04:47:14