अजीत डोभाल

Card image cap

अजीत डोभाल

नाम :अजीत कुमार डोभाल
जन्म तिथि :20 January 1945
(Age 78 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा अर्थशास्त्र में परास्नातक
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सिविल सेवक
स्थान गिरी बनेलस्युं, पौडी गढ़वाल , संयुक्त प्रांत , ब्रिटिश भारत (अब उत्तराखंड , भारत में ),

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.4 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : गुनानद डोभाल (सेना कार्मिक)

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

अनु डोभाल

बच्चे/शिशु

पुत्र : शौर्य डोभाल (राजनयिक), विवेक डोभाल (चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक)

अजीत कुमार डोभाल, आई.पी.एस. (सेवानिवृत्त), भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। वे 30 मई 2014 से इस पद पर हैं। डोभाल भारत के पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। इससे पहले शिवशंकर मेनन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।

प्रारम्भिक शिक्षा

अजित डोभाल का जन्म 1945 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक गढ़वाली परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर के मिलिट्री स्कूल से पूरी की थी, इसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वे आईपीएस की तैयारी में लग गए। कड़ी मेहनत के बल पर वे केरल कैडर से 1968 में आईपीएस के लिए चुन लिए गए।

करियर

अजीत डोभाल 1968 में केरल कैडर से आईपीएस में चुने गए थे, 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के चीफ के पद से रिटायर हुए हैं। वह सक्रिय रूप से मिजोरम, पंजाब और कश्मीर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में शामिल रहे हैं।

Readers : 52 Publish Date : 2023-09-20 04:39:54