हेमा मालिनी

Card image cap

हेमा मालिनी

नाम :हेमा मालिनी चक्रवर्ती
उपनाम :ड्रीम गर्ल
जन्म तिथि :06 October 1948
(Age 74 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा 12वीं ड्रॉप आउट
धर्म/संप्रदाय सनातन
व्यवसाय अभिनेत्री, निर्देशक, राजनेता
स्थान अम्मनकुड़ी, मद्रास, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 5.3 (फ़ीट में)
वज़न लगभग 60 (किग्रा में)
शारीरिक माप 34-32-35
आँखों का रंग गहरे भूरे रंग
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता - वीएसआर चक्रवर्ती
माता- जया लक्ष्मी चक्रवर्ती

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी धर्मेंद्र, अभिनेता
बच्चे/शिशु

बेटियां- ईशा देओल, अहाना देओल, विजयता देओल (सौतेली बेटी), अजिता देओल (सौतेली बेटी)
बेटा- सनी देओल (सौतेला बेटा), बॉबी देओल (सौतेला बेटा)

भाई-बहन

भाई- आर.के. चक्रवर्ती, आर.जे. चक्रवर्ती

पसंद

भोजन रसम, ग्रीन टी, दही के साथ चावल
अभिनेत्री करीना कपूर, ऐश्वर्या राय
अभिनेता धर्मेंद्र, शाहरुख खान

हेमा मालिनी (16 अक्टूबर 1948) एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ राज कपूर के साथ फ़िल्म 'सपनों का सौदागर' से की। वे 'ड्रीमगर्ल' नाम से प्रसिद्ध हैं। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। ये अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की सांसद हैं।

हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौन्दर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के कैरियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन कैरियर के शुरुआती दौर में उन्हें वह दिन भी देखना पड़ा था जब एक निर्माता-निर्देशक ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि उनमें स्टार अपील नहीं है।

हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में (गहरी चाल) फिल्म का निर्माण किया।

हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए 1968 तक संघर्ष करती रहीं लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। वह साल उनके सिने कैरियर का सुनहरा वर्ष साबित हुआ जब उन्हें सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राजकपूर की फिल्म (सपनों का सौदागर) में पहली बार नायिका के रूप में काम करने का मौका मिला। फिल्म के प्रचार के दौरान हेमा मालिनी को। ड्रीम गर्ल. के रूप में प्रचारित किया गया। बदकिस्मती से फिल्म टिकट खिडकी पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद कर लिया। जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। घर में फिल्मी माहौल होने से हेमा मालिनी का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। वर्ष 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक .पांडव वनवासम .में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला।

हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म (जॉनी मेरा नाम) से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देवानंद की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर लिया और फिल्म सुपरहिट रही। हेमा मालिनी को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता.निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्मों का बड़ा योगदान रहा। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक उनकी ही फिल्म (अंदाज)1971 से मिला। इसे महज संयोग कहा जाएगा कि निर्देशक के रूप में रमेश सिप्पी की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने राजेश खन्ना की प्रेयसी की भूमिका निभाई जो उनकी मौत के बाद नितांत अकेली हो जाती है। अपने इस किरदार को हेमा मालिनी ने इतनी संजीदगीकि दर्शक उस भूमिका को आज भी भूल नहीं पाए हैं।

वर्ष 1972 में हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ही फिल्म (सीता और गीता) में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद वह शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचीं। उन्हें इस फिल्म में दमदार अभिनय केलिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म सीता और गीता में जुड.वा बहनों की कहानी थी जिनमें एक बहन ग्रामीण परिवेश में पली. बढ़ी है और डरी सहमी रहती है जबकि दूसरी तेज तर्रार युवती होती है।

हेमा मालिनी के लिए यह किरदार काफी चुनौती भरा था लेकिन उन्होंने अपने सहज अभिनय से न सिर्फ इसे अमर बना दिया बल्कि भविष्य की पीढ़ी की अभिनेत्रियों के लिए इसे उदाहरण के रूप में पेश किया। बाद में इसी से प्रेरित होकर फिल्म चालबाज का निर्माण किया गया जिसमें दोहरी भूमिका वाली बहनों का किरदार श्रीदेवी ने निभाया।

हेमा मालिनी सीता और गीता से फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंची लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के निर्माण के समय निर्देशक रमेश सिप्पी नायिका की भूमिका के लिए मुमताज का चयन करना चाहते थे लेकिन किसी कारण से वह यह फिल्म नहीं कर सकी। बाद में हेमा मालिनी को इस फिल्म में काम करने का अवसर मिला।

परदे पर हेमा मालिनी की जोड़ी धर्मेन्द्र के साथ खूब जमी। यह फिल्मी जोड़ी सबसे पहले फिल्म (श्राफत) से चर्चा में आई। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म (शोले) में धर्मेन्द्र ने वीरु और हेमामालिनी ने बसंती की भूमिका में दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया। हेमा और धमेन्द्र की यह जोड़ी इतनी अधिक पसंद की गई कि धर्मेन्द्र की रील लाइफ की (ड्रीम गर्ल) हेमामालिनी उनके रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गईं। बाद में इस जोड़ी ने ड्रीम गर्ल चरस आसपास प्रतिग्या राजा जानी रजिया सुल्तान अली बाबा चालीस चोर बगावत आतंक द बर्निंग ट्रेन चरस दोस्त आदि फिल्मों में एक साथ काम किया।

वर्ष 1975 हेमा मालिनी के सिने कैरियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। उस वर्ष उनकी संन्यासी धर्मात्मा खूशबू और प्रतिज्ञा जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। उसी वर्ष हेमा मालिनी को अपने प्रिय निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म (शोले) में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अपने अल्हड. अंदाज से हेमा मालिनी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्म में हेमा मालिनी के संवाद उन दिनों दर्शकों की जुबान पर चढ. गए और आज भी सिने प्रेमी उन संवादों की चर्चा करते हैं।

सत्तर के दशक में हेमा मालिनी पर आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमर वाले किरदार ही निभा सकती है लेकिन उन्होंने खुशबू 1975 किनारा 1977 और मीरा 1979 जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभाकर अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया। इस दौरान हेमा मालिनी के सौंदर्य और अभिनयका जलवा छाया हुआ था। इसी को देखते हुए निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती ने उन्हें लेकर फिल्म .ड्रीम गर्ल .का निर्माण तक कर दिया।

वर्ष 1990 में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया। इसके बाद वर्ष 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर उन्होंने फिल्म (दिल आशना है) का निर्माण और निर्देशन किया। वर्ष 1995 में उन्होंने छोटे पर्दे के लिए। मोहिनी .का निर्माण और निर्देशन किया।

फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद हेमा मालिनी ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य सभा की सदस्य बनीं। हेमा मालिनी को फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1999 में फिल्मफेयर का लाइफटाइम एचीश्री सम्मान से भी सम्मानित की गईं।

हेमा मालिनी ने अपने चार दशक के सिने कैरयिर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में हैं: सीता और गीता 1972, प्रेम नगर अमीर गरीब 1974, शोले 1975, महबूबा चरस 1976, ड्रीम गर्ल. किनारा 1977, त्रिशूल 1978, मीरा 1979, कुदरत, नसीब,क्रांति 1980, अंधा कानून, रजिया सुल्तान 1983, रिहाई 1988, जमाई राजा 1990, बागबान 2003, वीर जारा 2004, आदि।

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2006(2006 फ़िल्म)  
2005भागमती  
2003अमन के फरिश्ते  
2003बागबान  
2000हे राम  
1997हिमालय पुत्र  
1996आतंक  
1995मोहिनी  
1995परमवीर चक्र  
1992दिल आशना है  
1991हाय मेरी जान  
1990लेकिन  
1990नुपूर  
1990षडयंत्र  
1989संतोष  
1989देश के दुश्मन  
1988रिहाई  
1988मुलज़िम  
1987अंजाम  
1987जान हथेली पे  
1987सीतापुर की गीता  
1987अपने अपने  
1987कुदरत का कानून  
1987हिरासत  
1986एक चादर मैली सी  
1985आँधी तूफान  
1985फाँसी के बाद  
1985दुर्गा  
1985बाबू  
1984एक नई पहेली  
1984शरारा  
1984राम तेरा देश  
1984कैदी  
1984एक नया इतिहास  
1983रज़िया सुल्तान  
1983तकदीर  
1982राजपूत  
1982दो दिशायें  
1982फ़र्ज़ और कानून  
1982सम्राट  
1982मेहरबानी  
1982सुराग  
1981कुदरत  
1981मान गये उस्ताद  
1981दर्द  
1981मेरी आवाज़ सुनो  
1981आस पास  
1980अलीबाबा और चालीस चोर  
1980द बर्निंग ट्रेन  
1979मीरामीरा राठोड 
1979रत्नदीप  
1979दिल का हीरा  
1979जनता हवलदार  
1979हम तेरे आशिक हैं  
1978दिल्लगी  
1978अपना कानून  
1977स्वामी  
1977चाचा भतीजा  
1977किनारा  
1977पलकों की छाँव में  
1976जानेमन  
1976चरस  
1976दस नम्बरी  
1976नाच उठे संसार  
1976शराफत छोड़ दी मैंने  
1975सन्यासी  
1975खुशबू  
1975प्रतिज्ञा  
1975दो ठग  
1975धर्मात्मा  
1975कहते हैं मुझको राजा  
1975शोलेबसंती 
1974प्रेम नगर  
1974हाथ की सफाई  
1974दुल्हन  
1974पत्थर और पायल  
1973छुपा रुस्तम  
1973जुगनू  
1973जोशीला  
1973प्रेम पर्वत  
1972भाई हो तो ऐसा  
1972बाबुल की गलियाँ  
1972गोरा और काला  
1972राजा जानी  
1971अंदाज़  
1971नया ज़माना  
1971तेरे मेरे सपने  
1971लाल पत्थर  
1970जॉनी मेरा नाम  
1970अभिनेत्री  
1970तुम हसीन मैं जवाँ  
1969वारिस  
1969जहाँ प्यार मिले  
1968सपनों का सौदागर  
1961पाँडव वनवासम  
Readers : 48 Publish Date : 2023-04-05 07:36:25