दिनेश लाल यादव

Card image cap

दिनेश लाल यादव

नाम :दिनेश लाल यादव
उपनाम :निरहुआ
जन्म तिथि :02 February 1979
(Age 44 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा 1997 में पश्चिम बंगाल परिषद उच्चतर माध्यमिक शिक्षा से इंटरमीडिएट
जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
धर्म/संप्रदाय सनातन
व्यवसाय अभिनेता, गायक, टीवी होस्ट, राजनीतिज्ञ
स्थान गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई 5.6 (फ़ीट में)
वज़न लगभग 65 (किग्रा में)
शारीरिक माप छाती: 38, कमर: 30, बाइसेप्स: 13 (इंच में)
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता - कुमार यादव
माता - चंद्र ज्योति देवी

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी मंशा देवी (गृहिणी)
बच्चे/शिशु

पुत्री- अदिति
पुत्र - आदित्य यादव और अमित यादव

भाई-बहन

भाई- विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव
बहन- ललिता यादव
सौतेली बहन- सुशीला यादव और आशा यादव

पसंद

भोजन लिट्टी चोखा
खेल क्रिकेट
अभिनेता अमिताभ बच्चन

दिनेश लाल यादव (जन्म 2 फरवरी 1979) जिनको निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। श्री दिनेश लाल यादव जी आजमगढ़ से उपचुनाव में जीत हासिल करके वहां से सांसद बने दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। और वहाँ से उन्होंने 2022 के उपचुनावो मे जीत हासिल कि हैं, और वो वहां के सांसद हैं।

विवादों में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत पहले से गन्दी फिल्म इंडस्ट्री का तमगा लगा हुआ है। एक बार एक पत्रकार को फोन पर गाली देने और जान से मार देने की धमकी देने व अपशब्द बोलने के मामले में दिनेश लाल यादव निरहुआ विवादों में फस चुके है, निरहुआ को कानूनी प्रकियाओं का भी सामना करना पड़ा था।

फिल्में

  • निरहुआ रिक्शावाला
  • निरहुआ हिंदुस्तानी
  • पटना से पाकिस्तान
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
  • काशी अमरनाथ
  • निरहुआ चलल लंदन
  • शेर-ए-हिन्दुस्तान
  • ब‌‌ॉर्डर
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 3
  • निरहुआ चलल ससुराल
  • निरहुआ चलल ससुराल 2
  • बिंदेशिया
  • सात सहेलियां
  • कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल
Readers : 44 Publish Date : 2023-04-06 05:20:56