तिग्मांशु धूलिया

Card image cap

तिग्मांशु धूलिया

नाम :तिग्मांशु धूलिया
उपनाम :तिशू
जन्म तिथि :03 July 1967
(Age 57 Yr. )

व्यक्तिगत जीवन

शिक्षा अंग्रेजी में डिग्री, अर्थशास्त्र में डिग्री, आधुनिक इतिहास में डिग्री, थिएटर में मास्टर डिग्री।
धर्म/संप्रदाय सनातन
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक
स्थान इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत,

शारीरिक संरचना

ऊंचाई लगभग 5.6 फ़ीट
वज़न लगभग 70 किग्रा
शारीरिक माप सीना: 40 इंच - कमर: 33 इंच - बाइसेप्स: 13 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

पारिवारिक विवरण

अभिभावक

पिता : केशव चंद्र धूलिया (जज)
माता : सुमित्रा धूलिया (प्रोफेसर)

वैवाहिक स्थिति Married
जीवनसाथी

तूलिका धूलिया (1989-वर्तमान)

बच्चे/शिशु

पुत्री : जानसी धूलिया

भाई-बहन

भाई : हिमांशु धूलिया, सुधांशु धूलिया (जज)

पसंद

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
अभिनेता इरफ़ान खान

तिग्मांशु धूलिया भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हैं। उन्होने अपना कैरियर शेखर कपूर निर्देशित फिल्म बैंडिट क्वीन से बतौर अतिथि निर्देशक शुरू किया।

प्रारम्भिक जीवन

तिग्मांशु का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में ३ जुलाई १९६७ को हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है। उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं। तिग्मांशु ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास में स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से रंगमंच में परास्नातक किया।

फिल्मी कैरियर

तिग्मांशु ने १९९० में बैंडिट क्वीन में बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म में संवाद भी लिखे। इन्होने मणिरत्नम निर्देशित फिल्म दिल से की पटकथा भी लिखी। वर्ष २००० में आयी आसिफ कपाङिया निर्देशित फिल्म द वारियर में भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने स्टिफ अपर लिप्स और बाम्बे ब्ल्यूज में भी कास्टिंग की।

निर्देशक

निर्देशक के रूप में तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष २००३ की फिल्म हासिल के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये इरफ़ान खान को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कर मिला। २००४ में उन्होने इरफ़ान खान, जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा को लेकर चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन निर्देशित की। २०११ में तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः शागिर्द और साहब बीबी और गैंगस्टर। वर्ष २०१२ में धूलिया निर्देशित फिल्म पान सिंह तोमर प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने पान सिंह तोमर, जो बाधा दौड़ में ७ बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे में सुना था। इस फिल्म में इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। तिग्मांशु द्वारा निर्देशित लेटेस्ट फिल्म मिलन टॉकीज है जिसमें अली फज़ल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेता

बतौर अभिनेता तिग्मांशु ने अपने कैरियर की शुरुआत अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर-भाग १ से की। इस फिल्म के भाग १ और भाग २ दोनो में उन्होने रामाधीर सिंह का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए धूलिया को निर्देशक की सराहना भी मिली। अनुराग कश्यप के अनुसार,"तिग्मांशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं"। इससे पहले अनुराग ने भी तिग्मांशु की फिल्म शागिर्द (२0११) में बंटी भैया की भूमिका निभाई थी। तिग्मांशु ने 15 मार्च 2019 को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म Milan Talkies में भी अभिनय किया जिसमें उन्होंने अली फज़ल के पिता की भूमिका अदा की है।

फ़िल्मोग्राफी

फ़िल्में

YearFilmDirectorActorProducerScreenwriterCasting director
1992Electric Moon Yes   
1994Bandit Queen    Yes
1995Bombay Blues    Yes
1996Tere Mere Sapne   Yes 
1998Stiff Upper Lips    Yes
1998Dil Se.. Yes Yes 
2002Bas Itna Sa Khwaab Hai   Yes 
2003HaasilYes  Yes 
2004CharasYes  Yes 
2005Family: Ties of Blood   Yes 
2011Saheb Biwi Aur GangsterYesYes Yes 
2011ShagirdYes  Yes 
2012Paan Singh TomarYes  Yes 
2012Gangs of Wasseypur - Part 2 Yes   
2012Gangs of Wasseypur Yes   
2013Bullet RajaYes YesYes 
2013Saheb, Biwi Aur Gangster ReturnsYes YesYes 
2013Shahid Yes   
2015Hero Yes   
2015Manjhi - The Mountain Man Yes   
2017Raag DeshYes  Yes 
2018Zero Yes   
2018Baarish Aur ChowmeinYes  Yes 
2018Saheb, Biwi Aur Gangster 3Yes YesYes 
2019Milan TalkiesYesYesYesYes 
2020Raat Akeli Hai Yes   
2020YaaraYes Yes  
2022Holy Cow Yes   

टेलीविजन

  • कृष्णाज़ ड्रीम - (1993) - चैनल फोर
  • हम बंबई नहीं जायेंगे - (1993) - बीआई टेलीविजन
  • नया दौर - (1995) - ज़ी टीवी
  • एक शाम की मुलाक़ात - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • भोरों ने खिलाया फूल - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • एनेको हिटलर्स - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • फुर्सत में - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • हम साथ-साथ हैं क्या? - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • मुसाफिर - स्टार बेस्टसेलर - स्टार प्लस
  • युद्ध -(2014)- सोनी टीवी
  • कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान (2015) - स्टार प्लस खुद के रूप में
  • सीआईडी ​​(2018) - सोनी टीवी
  • क्रिमिनल जस्टिस (2019) - हॉटस्टार - शो का निर्देशन किया
  • द ग्रेट इंडियन मर्डर (2022) डिज़्नी+ हॉटस्टार - निर्देशक
  • गार्मी (2023) SonyLIV - निदेशक

अभिनय श्रेय

वर्षशीर्षकभूमिकाटिप्पणियाँ
1991कहानी एक कन्या कीअज्ञात 
2014युद्धमंत्री 
2018रंगबाजरामशंकर तिवारी 
2019फिक्सरयशपाल सहरावत 
2021तांडवपीएम देवकी नंदन सिंह 
कॉल माय एजेंट: बॉलीवुडवह स्वयंएपिसोड: "इन लविंग मेमोरी"
2023कालकूटमणिशंकर त्रिपाठी 
कमांडोबख्शी 

पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - पान सिंह तोमर - निर्देशक - 2013

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - पान सिंह तोमर - 2013
  • नामांकित - सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - साहेब, बीवी और गैंगस्टर - 2012

स्टारडस्ट पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - साहेब, बीवी और गैंगस्टर - 2012

सार्क फिल्म महोत्सव

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - पान सिंह तोमर - जून 2013
Readers : 92 Publish Date : 2023-10-28 04:25:39