केशव महाराज : आयु, जीवनी, करियर, उपलब्धियां और व्यक्तिगत जीवन
केशव महाराज
(Age 35 Yr. )
व्यक्तिगत जीवन
शिक्षा | स्नातक |
धर्म/संप्रदाय | सनातन |
राष्ट्रीयता | दक्षिण अफ्रीकी |
व्यवसाय | क्रिकेटर (गेंदबाज) |
स्थान | डरबन, नेटाल प्रांत, दक्षिण अफ्रीका, |
शारीरिक संरचना
ऊंचाई | 5 फीट 10 इंच |
वज़न | 65 किग्रा (लगभग) |
शारीरिक माप | छाती: 40 इंच - कमर: 30 इंच - बाइसेप्स: 12 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
पारिवारिक विवरण
अभिभावक | पिता - आत्मानंद महाराज (पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
जीवनसाथी | लेरिषा मुन्सामी |
भाई-बहन | बहन- नाशिका, तारिस्मा |
पसंद
स्थान | थाईलैंड |
Index
1. जन्म और परिवार |
2. शिक्षा |
3. घरेलू करियर |
4. इंटरनेशनल करियर |
5. आईपीएल करियर |
6. व्यक्तिगत जीवन |
7. सामान्य प्रश्न |
केशव आत्मानंद महाराज, भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जो दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और तीनों प्रारुपों में खेलते हैं। वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं और निचले क्रम में अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वर्तमान में वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका टीम के उप-कप्तान हैं। साथ ही, वह साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) में डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी भी करते हैं। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।
जन्म और परिवार
केशव महाराज का जन्म 07 फरवरी 1990 को डरबन, दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू परिवार में हुआ था। महारज के पिता आत्मानंद महाराज, क्वाज़ुलु-नटाल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते थे और उनकी मां कंचन माला एक हाउसवाइफ है। केशव महाराज भारतीय वंश के हैं। उनके परदादा सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत से थे और 1874 में एक गिरमिटिया मजदूर के रूप में डरबन चले गए थे। उनकी एक बहन तरिस्मा महेसन हैं। अप्रैल 2022 में, महाराज ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड लेरिशा मुनसामी से शादी की।
शिक्षा
केशव महाराज ने अपनी शुरुआती शिक्षा नॉर्थवुड बॉयज़ हाई स्कूल, डरबन से प्राप्त की। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि, उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलने पर ध्यान दिया।
घरेलू करियर
16 साल की उम्र में, केशव महाराज ने 2 नवंबर 2006 को 2006-07 सीजन के दौरान केई के खिलाफ क्वाज़ुलु-नटाल के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने मैच की पहली पारी में 16 रन देकर एक विकेट और दूसरी पारी में 84 रन देकर 4 विकेट लिए। 5 नवंबर 2006 को, उन्होंने केई के खिलाफ क्वाज़ुलु-नटाल के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 7 फरवरी 2010 को, उन्होंने वॉरियर्स के खिलाफ डॉल्फ़िन के लिए टी20 में डेब्यू किया और 29 रन देकर एक विकेट लिया।
हालांकि, फिटनेस समस्याओं के कारण केशव को दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के लिए नहीं चुना गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और 2010 के बांग्लादेश दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ए टीम का प्रतिनिधित्व किया। जहां उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ दो वनडे मैचों में 13 विकेट और एक टी20 मैच में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 2012-13 के घरेलू सीजन में, महाराज ने बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 48.1 की औसत से दो शतकों सहित 481 प्रथम श्रेणी रन बनाए। नॉर्दर्न के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 119 गेंदों पर 114 रन बनाए और 5 विकेट लिए थे।
2016-17 सीजन के पहले मैच में, वॉरियर्स के खिलाफ डॉल्फ़िन के लिए खेलते हुए महाराज ने प्रथम श्रेणी में पहली बार 7 विकेट लेने के साथ कुल 13 विकेट हासिल किए। मैच की पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए और फिर 89 रन देकर 7 विकेट भी लिए। जबकि दूसरी पारी में 68 रन देकर 6 विकेट लिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। महाराज ने 2019 काउंटी चैम्पियनशिप में यॉर्कशायर के लिए पांच मैच खेले, जिसमें 18.92 की औसत से 38 विकेट लिए। SA20 लीग के 2022 और 2023 सीजन में, वह डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेले और 2024 सीजन के लिए उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
इंटरनेशनल करियर
अक्टूबर 2016 में, केशव महाराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में नामित किया गया था। उन्होंने 3 नवंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और तीन विकेट लिए। 10 मार्च 2017 को, महाराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया। अप्रैल 2017 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 27 मई 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना वनडे डेब्यू किया और एक विकेट लिया।
जुलाई 2018 में, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच की पहली पारी में 129 रन देकर 9 विकेट और दूसरी पारी में 153 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अक्टूबर 2019 में भारत के खिलाफ पहली पारी में 72 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया। सितंबर 2021 में, वह श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए वनडे कप्तान बने और बाद में श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान दक्षिण अफ्रीका की टी20I टीम की कप्तानी की। 10 सितंबर 2021 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टी20I मैच खेला और चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।
2023 वनडे विश्व कप में, महाराज दक्षिण अफ्रीका टीम के उप-कप्तान बने और 17 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच 33 रन पर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने आईसीसी के एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान भी हासिल किया।
आईपीएल करियर
2024 आईपीएल सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के रूप में केशव महाराज को 50 लाख रुपये में साइन किया। 10 अप्रैल 2024 को, जयपुर में महाराज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। हालांकि, उस मैच में वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने दो विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
व्यक्तिगत जीवन
केशव ने अपनी रोमांटिक लाइफ को निजी रखा है, और उनके रिश्तों के बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दिया है, और उनका प्रोफेशनल लाइफ ही पब्लिक अटेंशन का मुख्य कारण है।
क्रिकेट के अलावा, केशव को अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। वे एक साधारण और डाउन-टू-अर्थ इंसान हैं, जिन्हें संगीत और यात्रा में भी गहरी रुचि है।
सामान्य प्रश्न
प्रश्न: क्या केशव महाराज भारतीय हैं?
उत्तर: केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. उनके पूर्वज भारत के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते थे और 1874 में डरबन पहुंचे थे.
प्रश्न: केशव महाराज का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर: केशव महाराज का जन्म 7 फरवरी 1990 को डरबन, दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू परिवार में आत्मानंद महाराज और कंचन माला के घर हुआ था.
प्रश्न: केशव महाराज आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
उत्तर: केशव महाराज को 2024 आईपीएल सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में साइन किया था.
प्रश्न: केशव महाराज किस देश के लिए खेलते हैं?
उत्तर: केशव महाराज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
प्रश्न: केशव महाराज की पत्नी कौन है?
उत्तर: केशव महाराज की पत्नी का नाम लेरिशा मुनसामी है, जो एक जानी-मानी कथक डांसर हैं.